इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड्स में इनवेस्ट करना चाहते हैं? इन 6 फंड्स में है निवेश का मौका

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने अपने तीन इंटरनेशनल फंड्स में दोबारा निवेश लेना शुरू कर दिया है। इन फंड्स में इनवेस्टर्स 27 जनवरी से निवेश कर सकते हैं। बीते एक साल में इंटरनेशनल फंडों का रिटर्न शानदार रहा है

अपडेटेड Jan 23, 2026 पर 7:53 PM
Story continues below Advertisement
आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड ने भी अपने तीन इंटरनेशनल इक्विटी फंड्स में दोबारा निवेश लेना शुरू कर दिया है।

इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड्स में निवेश में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। छह इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड्स नए निवेश के लिए फिर से खुल गए हैं। ग्लोबल मार्केट्स के अच्छे प्रदर्शन के बाद इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड्स में निवेश में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। ये फंड्स दिग्गज विदेशी कंपनियों के शेयरों में निवेश करते हैं।

इन फंड्स में 27 जनवरी से कर सकते हैं निवेश

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने अपने तीन इंटरनेशनल फंड्स में दोबारा निवेश लेना शुरू कर दिया है। इनमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल यूएस ब्लूचिप इक्विटी फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल नैस्डेक 100 इंडेक्स फंड और आईसीआईसीआई स्ट्रेटेजिक मेटल एंड एनर्जी इक्विटी फंड ऑफ फंड शामिल हैं। इन फंड्स में इनवेस्टर्स 27 जनवरी से निवेश कर सकते हैं।


ये इंटरनेशनल फंड्स जनवरी की शुरुआत से खुल चुके हैं

आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड ने भी अपने तीन इंटरनेशनल इक्विटी फंड्स में दोबारा निवेश लेना शुरू कर दिया है। इनमें आदित्य बिड़ला सनलाइफ इंटरनेशनल इक्विटी फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ग्लोबल इमर्जिंग अपॉर्चुनिटीज फंड और आदित्य बिड़ला सन लाइफ ग्लोबल एक्सेलेंस इक्विटी फंड ऑफ फंड शामिल हैं। ये फंड्स जनवरी की शुरुआत से ही नए निवेश के लिए खुल चुके हैं।

बीते एक साल में इंटरनेशनल फंड्स का शानदार रिटर्न

बीते एक साल में इंटरनेशनल फंडों का रिटर्न शानदार रहा है। इसमें अमेरिका, ग्लोबल इनोवेशन, चीन और इमर्जिंग मार्केट से जुड़ी स्ट्रेटेजी का हाथ है। कई इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड्स ने एक साल में 40-50 फीसदी रिटर्न दिए हैं। डायवर्सिफायड ग्लोबल इक्विटी फंड्स का रिटर्न इस दौरान 20-35 फीसदी रहा है। यह इंडियन स्टॉक मार्केट्स में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड्स के रिटर्न से काफी ज्यादा है।

इन इंटरनेशनल फंड्स ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

स्टॉकटिक कैपिटल के फाउंडर विजय माहेश्वरी ने कहा, "बीते तीन सालों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल नैस्डेक 100 इंडेक्स के रिटर्न का सीएजीआर 34 फीसदी है। एडलवाइज यूएस टेक्नोलॉजी का रिटर्न 37 फीसदी सीएजीआर, फ्रैंकलिन यूएस अपॉर्चुनिटीज का 24 फीसदी सीएजीआर और कोटल ग्लोबल इनोवेशन का 24 फीसदी सीएजीआर है।" उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी टेक्नोलॉजी, इनोवेशन आधारित बिजनेसेज और ग्लोबल सेक्टर लीडर्स की अच्छी अर्निंग्स का संकेत मिलता है।

यह भी पढ़ें: कर्ज के जाल में फंस गए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं, इन 5 टिप्स के इस्तेमाल से मिलेगी बड़ी मदद

5 सालों में इन फंड्स का प्रदर्शन मिलाजुला रहा

हालांकि, तीन साल से ज्यादा की अवधि में इन फंड्स का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। इस दौरान ज्यादातर इंटरनेशनल फंड्स का रिटर्न 15-25 फीसदी के बीच रहा है। अगर पांच सालों में प्रदर्शन को देखा जाए तो यह और कमजोर दिखता है। कई इंटरनेशनल स्कीम का रिटर्न इस दौरान हाई सिंगल डिजिट या लोअर डबल डिजिट में है। पांच सालों में सिर्फ कुछ इंटरनेशनल फंड्स का रिटर्न 12-15 फीसदी से ज्यादा रहा है। इससे शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म में उनके प्रदर्शन के बीच फर्क दिखता है।

int fund

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।