पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (TD) योजना निवेशकों में तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है, खासकर उन लोगों के लिए जो बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के मुकाबले बेहतर रिटर्न चाहते हैं। अगर आप पोस्ट ऑफिस के इस योजना में 3 साल के लिए 1,00,000 रुपये निवेश करते हैं तो एक तय अवधि के बाद आपको 1,23,508 रुपये मिलेंगे, जिसमें 23,508 रुपये आपका ब्याज होगा।
