सोने में निवेश की चाह रखने वाले निवेशकों के लिए गोल्ड म्यूचुअल फंड्स एक आसान और सुरक्षित विकल्प बन गए हैं। ये फंड्स सोने के भौतिक जेवरात या बार के बजाय गोल्ड ETF और सोने से जुड़ी अन्य इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं, जिससे निवेशकों को शुद्ध सोने से जुड़ी भौतिक परेशानियों जैसे स्टोरेज, सुरक्षा और मेकिंग चार्जेस की चिंता नहीं करनी पड़ती है।
