शेयर बाजार में एक नया निवेश विकल्प आ गया है जिसे स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) भी कहते हैं। सेबी ने इसे म्यूचुअल फंड और PMS के बीच का ब्रिज बनाया है, जो अप्रैल 2025 से अमल में हुआ था। 10 लाख रुपये न्यूनतम निवेश वाले HNIs के लिए डिजाइन, यह फंड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी से बाजार ऊपर-नीचे दोनों में कमाई का मौका देता है।
SIF मैनेजर मजबूत कंपनियों में लॉन्ग (खरीद) के साथ कमजोर स्टॉक्स या सेक्टर में शॉर्ट (बिक्री) पोजीशन ले सकते हैं। बाजार गिरने पर भी प्रॉफिट संभव है। इक्विटी, डेट या हाइब्रिड स्ट्रैटेजी फॉलो कर सकते हैं। सेक्टर रोटेशन, एक्टिव असेट अलोकेशन या डेट लॉन्ग-शॉर्ट है। सेबी के सख्त नियम भी है। कुल AUM का 100% एक्सपोजर, अनहेज्ड शॉर्ट 25% तक सीमित रहेगा। न्यूनतम 10 लाख PAN-लेवल निवेश हो सकते हैं।
- फ्लेक्सिबल पोर्टफोलियो: PMS जैसी आजादी, MF जैसी पारदर्शिता रहेगी।
- एक्सपर्ट मैनेजमेंट: प्रोफेशनल फंड मैनेजर रिस्क कंट्रोल करते हैं।
HNI और संस्थागत निवेशकों के लिए पोर्टफोलियो को बैलेंस करने का टूल है। इंटरवल स्ट्रैटेजी में मैच्योरिटी नियमों से छूट मिलेगी।
- हाई रिस्क: लॉन्ग गिरे और शॉर्ट चढ़े तो दोनों तरफ नुकसान।
- कम लिक्विडिटी: दैनिक रिडेम्पशन नहीं, इंटरवल बेस्ड रिस्क।
- जटिल स्ट्रैटेजी: ऑप्शन ट्रेडिंग, डेरिवेटिव्स से रिस्क बढ़ता है।
SIF उन HNIs के लिए है जो 10-50 लाख निवेश कर स्ट्रैटेजिक रिटर्न चाहते हैं। MF से ज्यादा रिस्क, PMS से कम न्यूनतम (50 लाख) में है। निवेश से पहले फंड डॉक्यूमेंट्स पढ़ें और फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें।