अगर आपके पास 10 रुपये, 20 रुपये जैसे कोई भी नोट हों और उसमें कुछ खास अंक दर्ज हों तो आप रातों रात घर बैठे लखपति बन जाएंगे।
अगर आपके पास 10 रुपये, 20 रुपये जैसे कोई भी नोट हों और उसमें कुछ खास अंक दर्ज हों तो आप रातों रात घर बैठे लखपति बन जाएंगे।
कई लोगों को नोटों के कलेक्शन का शौक होता है और वे पुराने नोट इकट्ठा करना पसंद करते हैं, जानते हैं सालों पुराने इन नोटों की कीमत क्या होती होगी? जानकर शायद अचंभा हो, लेकिन यह सच है कि कई वेबसाइट इन नोटों को पाने के लिए हजारों, लाखों रुपये खर्च कर देते हैं।
नोट में हो यह खासियत
अगर आपके पास 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500, 2000 रुपये का कोई भी नोट हो इसमें 786 अंक दर्ज होना चाहिए। अगर ऐसे नोट आपके पर्स या गुल्लक में मिल गए तो समझ जाइये आपकी लॉटरी लग गई। इन नोटों की ई-बे (Ebay) वेबसाइट पर जाइये और बिक्री कीजिए।
बता दें कि ई-बे वेबसाइट में रेयर नोटों की बोली लगाई जाती है। इसमें कोई भी आम आदमी भाग ले सकता है। अगर आपके पास किसी नोट में 786 अंक दर्ज है, तो उसकी बोली लगा सकते हैं। आपके 3 लाख रुपये तक आसानी से मिल जाएंगे। दरअसल कई लोग 786 अंक शुभ मानते हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे नोटों को हासिल करने के लिए लंबी रकम लगाने के लिए तैयार हैं।
आपको अपना नोट बेचने के लिए ई-बे वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आप अपने नोट की फोटो खींचकर वेबसाइट पर अपलोड कर दीजिए। अपलोड करने से पहले वेबसाइट में आपको सेलर के तौर पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद जो नोट हासिल करना चाहेंगे वो आपसे संपर्क करेंगे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।