EPFO New Rule: इंप्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) से जुड़ा टैक्स का नियम बदल गया है। अब एक वित्त वर्ष में EPF में 2.5 लाख रुपये से ज्यादा के कंट्रिब्यूशन (EPF Contribution) पर मिलने वाले इंट्रेस्ट पर टैक्स लगेगा। यह नियम 1 अप्रैल, 2022 से लागू हो जाएगा। हालांकि, नियम में बदलाव का असर EPF के कुछ ही सब्सक्राइबर पर पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि EPF के ज्यादातर सब्सक्राइबर का एक वित्त वर्ष में कुल कंट्रिब्यूशन 2.5 लाख रुपये से बहुत कम है।
