Gold Price Today : सोना 500 रुपये हुआ महंगा, चांदी में भी बड़ी तेजी, जानिए क्यों चढ़ रहे भाव

Gold price today : डॉलर में कमजोरी से सपोर्ट मिलने के बाद सोने में मजबूती रही, लेकिन कीमतें एक सीमित रेंज में बनी हुई हैं। दरअसल मार्केट पार्टिसिपैंट्स आगे की दिशा के लिए इकोनॉमिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिका का तीन तिमाही का ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट का डेटा और वीकली यूएस जॉबलेस क्लेम के आंकड़े आज आने हैं।

अपडेटेड Dec 22, 2022 पर 2:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना क्रमशः 54,820 रुपये और 50,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हो रहा है

Gold Price Today : गुरुवार, 22 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी में खासी तेजी देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोना 540 रुपये की तेजी के बाद 54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। वहीं, चांदी 800 रुपये मजबूत होने के बाद 70,100 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर है। वहीं 22 कैरेट सोना (22 carat gold) 50,100 के स्तर पर ट्रेड हो रहा है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल और पुणे में सोना (24 कैरेट और 22 कैरेट) क्रमशः 54,650 रुपये और 50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

दिल्ली में सोने के भाव

गुडरिटर्न की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना क्रमशः 54,820 रुपये और 50,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हो रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना क्रमशः 55,830 रुपये और 51,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।


हीरो-जीरो ट्रेड में हो सकता है जोरदार मुनाफा, प्रशांत सावंत से जानें कमाई के शानदार कॉल्स

गुरुवार को डॉलर में कमजोरी से सपोर्ट मिलने के बाद सोने में मजबूती रही, लेकिन कीमतें एक सीमित रेंज में बनी हुई हैं। दरअसल मार्केट पार्टिसिपैंट्स आगे की दिशा के लिए इकोनॉमिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं।

डॉलर में कमजोरी का क्या हो रहा असर

हाजिर सोना (Spot gold) 0.2 फीसदी बढ़कर 1,818.40 डॉलर प्रति औंस और यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US gold futures) 0.1 फीसदी मजबूती के साथ 1,827.70 डॉलर के आसपास है।

डॉलर इंडेक्स (dollar index) में 0.2 फीसदी की कमजोरी रही, जिससे दूसरी करेंसी के होल्डर्स के लिए सोना सस्ता हो गया है।

7 कमोडिटी वायदा पर नहीं हटा बैन , SEBI ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए बाकी कमोडिटी मार्केट के क्या है हाल

इन डेटा पर है बाजार की नजर

अमेरिका का तीन तिमाही का ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट का डेटा और वीकली यूएस जॉबलेस क्लेम के आंकड़े आज आने हैं। ट्रेडर्स की महंगाई के संकेत लेने के लिए शुक्रवार को आने वाले पर्सनल कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर (PCE) के डेटा पर भी नजर रहेगी।

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईडीएंडएफ मैन कैपिटल मार्केट्स के एडवर्ड मायर ने कहा, सोना एक सीमित रेंज में बना हुआ है और इनवेस्टर्स इंतजार के मूड में हैं। पीसीई डेटा खासा अहम होगा। यदि महंगाई नीचे आती है, तो डॉलर और कमजोर होगा और सोने में मजबूती देखने को मिलेगी।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।