Gold Price Today : 24 कैरेट सोने की कीमतें मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 100 रुपये बढ़कर 54,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई हैं। वहीं, चांदी (Silver prices) में कोई बदलाव नहीं हुआ और इसकी कीमतें 71,100 रुपये प्रति किग्रा पर बनी हुई हैं। गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक, 22 कैरेट वाला सोना 100 रुपये बढ़कर 49,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट और 22 कैरेट के सोने की कीमतें क्रमशः 54,480 और 49,950 रुपये 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई हैं।
दिल्ली में क्या हैं सोने के भाव
दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने में क्रमशः 54,630 रुपये और 50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेडिंग हो रही है। चेन्नई में, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना 55,480 रुपये और 50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।
यूएस गोल्ड प्राइस (US Gold prices) में मंगलवार को डॉलर में नरमी के चलते मजबूती रही। हालांकि, लंबे क्रिसमस वीकेंड के चलते कारोबार खासा कम रहा। स्पॉट गोल्ड (Spot gold) 0.3 फीसदी बढ़कर 1,802.63 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US gold futures) 0.3 फीसदी बढ़कर 1,810 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
SPDR Gold Trust की घटी होल्डिंग
दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट (SPDR Gold Trust) ने कहा कि उसकी होल्डिंग शुक्रवार को 0.1 फीसदी घटकर 913.01 टन रह गई।
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 1 किग्रा चांदी का भाव वर्तमान में 71,100 रुपये के स्तर पर बना हुआ है। वहीं चेन्नई में चांदी 74,000 रुपये प्रति किग्रा पर बिक रही है।
हाजिर चांदी (Spot silver) 0.7 फीसदी बड़कर 23.88 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।