जब भी रिस्क कवर की बात आती है तो हम या तो लाइफ इंश्योरेंस के बारे में सोचते हैं या फिर हेल्थ, निवेश के लिहाज से लिक्विड फंड आपके पास हो ना हो लेकिन ये कवर आप जरूर खरीदते हैं लेकिन आज योर मनी पर आपको इंश्योरेंस के अलावा बाकी बचे पहलुओं पर भी फोकस करेंगें जिसमें ट्रैवल और होम इंश्योरेंस अहम है और इसमें हमारे साथ मौजूद हैं Policybazaar.com के Chief Business Officer, General Insurance Tarun Mathur। ट्रैवल इंश्योरेंस से कितना फायदा?
ट्रैवल इंश्योरेंस की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ट्रैवल इंश्योरेंस के फायदे अनेक है। इसमें यात्रा के दौरान दिक्कतों का कवर मिलता है। ट्रैवल इंश्योरेंस में एक्सीडेंट, सामान चोरी भी शामिल होता है। विदेश यात्रा के दौरान ट्रैवल इंश्योरेंस बेहद जरूरी होता है।
ट्रैवल इंश्योरेंस कवर में शामिल
ट्रैवल इंश्योरेंस कवर में एक्सीडेंट, सामान की चोरी, पासपोर्ट की चोरी, फ्लाइट में देरी, टिकट कैंसिलेशन, हाइजैकिंग और बीमारी का खर्च शामिल होता है।
कैसे खरीदें ट्रैवल इंश्योरेंस
बुकिंग के वक्त एयरलाइस/एजेंसियां विकल्प देती हैं। अगर आपके पास एनुअल ट्रैवल पॉलिसी है तो ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदने की जरूरत नहीं है। डेस्टिनेशन, यात्रा के दिन पर प्रीमियम की रकम निर्भर होती है।
फैमिली ट्रैवल इंश्योरेंस
60 तक की उम्र के 2 लोगों को कवर मिलता है। 21 साल की उम्र के 2 बच्चों को कवर मिलता है। फैमिली ट्रैवल इंश्योरेंस फ्लोटर बैनिफिट प्लान का हिस्सा होता है।
स्टूडेंट ट्रैवल इंश्योरेंस
विदेश में पढ़ाई पर स्टूडेंट ट्रैवल बीमा करें। विदेश पढ़ाई पर 16-40 साल तक के लोगों का कवर मिलता है।
सीनियर सिटीजन के लिए
85 साल तक के बुजुर्गों के लिए कवर मिलता है। उसके लिए कोई मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं होती है।
शेंगेन ट्रैवल इंश्योरेंस
शेंगेन ट्रैवल इंश्योरेंस में 70 साल तक के शख्स और 90 दिन के नवजात का कवर मिलता है। यात्रा का मकसद व्यवसाय या पर्यटन होना चाहिए।
SBI ट्रैवल इंश्योरेंस
SBI ट्रैवल इंश्योरेंस 10% एक्सीडेंट कवरेज देता है और 50% सामान, पासपोर्ट कवरेज देता है। इसमें हाइजैक कवरेज भी शामिल होते है। सिंगल ट्रिप पर 1 से 180 दिन तक का कवरेज मिलता है। हालांकि सिंगल ट्रिप रिन्यू नहीं होगा। 1 साल तक मल्टी ट्रिप का विकल्प मिलता है। मल्टी ट्रिप को रिन्यू कर सकते हैं।
BAJAJ ALLIANZ ट्रैवल इंश्योरेंस
75 साल तक के लोगों का कवर मिलता है। परिवार, स्टूडेंट, बुजुर्गों के लिए कवर मिलता है। पॉलिसी में ट्रिप देरी या कैंसिलेशन शामिल होते है। सामान या पैसे खोने और अस्पताल में भर्ती होने का खर्च भी कवर में शामिल होता है।
TATA AIG ट्रैवल इंश्योरेंस
छात्रों से लेकर कॉरपोरेट यात्रा तक का कवर मिलता है। एक्सीडेंटल डेथ, हाइजैकिंग, सामान, पासपोर्ट, पैसा खोना यात्रा में देरी, केंसिलेशन कवरेज का कवर मिलता है।
BHARTI-AXA ट्रैवल इंश्योरेंस
3 महीने से 60 साल उम्र तक कवर मिलेगा। यात्रा के मुताबिक स्पेशल प्लान लेना होगा।