Get App

Post Office में ओपन कराएं प्रीमियम सेविंग अकाउंट, लोन से लेकर कैश बैक तक का उठाएं फायदा

Post Office प्रीमियम सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसे खुलवाने के लिए 149 रुपये लगते हैं। वहीं एनुअल रिन्यूअल सब्सक्रिप्शन फीस 99 रुपये है। इसमें GST अलग से शामिल है। इस अकाउंट में ग्राहकों को ढेर सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। इसमें लोन लेने से लेकर डोर स्टेप बैंकिंग जैसी सुविधाओं का लाभ मिलता है

Jitendra Singhअपडेटेड Dec 21, 2022 पर 3:00 PM
Post Office में ओपन कराएं प्रीमियम सेविंग अकाउंट, लोन से लेकर कैश बैक तक का उठाएं फायदा
पोस्ट ऑफिस ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के तहत प्रीमियम सर्विस की शुरुआत की है

Post Office: पोस्ट की कई योजनाओं में निवेश के लिए बेहतर माना जाता है। यहां किसी भी तरह का जोखिम नहीं रहता है। इसमें अगर आप अकाउंट खुलवातें हैं तो कई तरह के फायदे मिलते हैं। ऐसे ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने प्रीमिय सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के तहत प्रीमिय सेविंग अकाउंट ((Premium Savings Account) खुलवा सकते हैं। इसमें ग्राहक बिना किसी चार्ज के डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस अकाउंट को सिर्फ 149 रुपये खुलवा सकते हैं। इस अकाउंट को ओपन कराने के लिए किसी गारंटर की भी जरूरत नहीं पड़ती है। सिर्फ आधार कार्ड के जरिए आसानी ओपन करा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस प्रीमियम सेविंग अकाउंट (Post Office Premium Saving Account) की सबसे बड़ी खास बात है कि इसमें अकाउंट हल्डर्स चाहे जितने पैसे जमा करें और चाहे जितने निकालें। सेविंग अकाउंट पर कोई चार्ज नहीं लिया जाता है।

अकाउंट के अन्य फायदे

प्रीमियम सेविंग अकाउंट के जरिए लोन का सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ किसी भी तरह के बिल का पेमेंट करने पर कैश बैक का भी फायदा मिलता है। इतना ही इसमें पोस्ट ऑफिस की ओर से फिजिकल और वर्चअल डेबिट कार्ड भी जारी किए जाते हैं। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट/ जीवन प्रमाण पत्र जारी करने पर कैशबैक का फायदा मिलता है। यह अकाउंट उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है। जिनका ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ज्यादा रहता है। वहीं प्रीमियम अकाउंट के जरिए अगर आप किसी अन्य को पैसे ट्रांसपर करते हैं तो आपको ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगता है। जबकि अन्य बैंकों में एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर सर्विस चार्ज देना पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें