Get App

Post Office: NSC, KVP, SCSS पर बढ़ गया फायदा, जानिए कैसे करें मोटी कमाई

Post Office: केंद्र सरकार ने पोस्ट ऑफिस की कुछ स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। बढ़ी हुई नई दरें 1 जनवरी से लागू हो चुकी हैं। हालांकि कुछ योजनाएं हैं। जिनकी ब्याज दरों में इजाफा नहीं हुआ है। लेकिन अभी निवेश के लिहाजा से लोगों का आकर्षण बना हुआ है

Jitendra Singhअपडेटेड Jan 10, 2023 पर 4:45 PM
Post Office: NSC, KVP, SCSS पर बढ़ गया फायदा, जानिए कैसे करें मोटी कमाई
पोस्‍ट ऑफिस की KVP, NSC जैसी योजनाएं पहले से ज्‍यादा आकर्षक हो गई हैं

Post Office: अगर आप निवेश की तलाश में हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स में आपको बंपर रिटर्न मिल सकता है। यहां किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है। केंद्र सरकार (Central Government) ने जनवरी 2023 से मार्च 2023 की तिमाही के लिए कुछ स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Schemes) की ब्याज दरों (Interest Rate) में इजाफा किया है। इससे इन स्कीम्स के प्रति आम लोगों का आकर्षण और ज्यादा बढ़ गया है। इससे टाइम डिपॉजिट स्‍कीम (TD), मंथली इनकम स्‍कीम (MIS), नेशनल सेविंग्‍स सर्टिफिकेट (NSC), किसान विकास पत्र (KVP), सीनियर रिटीजंस सेविंग्‍स स्‍कीम (SCSS), रिकरिंग डिपॉजिट (RD) जैसी योजनाओं के जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं।

आमतौर पर पोस्ट ऑफिस में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है। लिहाजा बड़ी संख्या में लोग पोस्ट ऑफिस स्कीमों नें निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ पॉपुलर स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं। आइये जानते हैं किस स्कीम में कितना है फायदा?

किसान विकास पत्र

किसान विकास पत्र पैसे डबल करने के लिए भी काफी पॉपुलर है। लोग इसमें रकम को डबल करने के लिए भी निवेश करते हैं। सरकार ने किसान विकास पत्र की ब्याज दरों में इजाफा किया है। जिससे इंटरेस्ट रेट 7.0 फीसदी से बढ़कर अब 7.2 फीसदी हो गया है। निवेशकों को पहले 123 महीने के लिए निवेश पर 7 फीसदी का ब्याज मिलता था। लेकिन एक जनवरी 2023 से उन्हें 120 महीने के लिए निवेश पर 7.2 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। यानी किसान विकास पत्र स्कीम अब 10 साल में मैच्योर हो जाएगी। अब अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपको नई ब्याज दर से रिटर्न दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें