क्या PPF Account में 5 अप्रैल से पहले जमा नहीं किया पैसा? तो जरूर कर लें यह काम

नियम कहते हैं कि PPF Deposit पर हर महीने की पांच तारीख और उसके अंत तक न्यूनतम बैलेंस पर ही ब्याज की गणना की जाती है। इस प्रकार 5 अप्रैल से पहले (लेकिन 1 अप्रैल के बाद) जो भी एकमुश्त निवेश किया गया है, उस जमा को उस महीने यानी अप्रैल और बाकी वित्त वर्ष के लिए ब्याज की गणना में इस्तेमाल किया जाएगा

अपडेटेड Apr 13, 2022 पर 11:18 AM
पीपीएफ खाता (PPF account) पर 15 साल के लॉक इन पीरियड की शर्त लागू होती है। यानी 15 साल से पहले आप इसमें से पैसा नहीं निकाल सकते हैं

PPF Account : अगर आपने पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (Public Provident Fund) यानी पीपीएफ खाता खुलवा रखा है तो आपके लिए यह बात जानना जरूरी है कि 5 अप्रैल तक खाते में पैसा जमा करने पर ही पूरे फाइनेंशियल ईयर के लिए ब्याज मिलता है। यदि कोई इस अवधि के दौरान अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा करने में नाकाम रहा है तो उसे इस सीमा के भीतर अधिकतम धनराशि जमा करने की कोशिश करनी चाहिए।

क्या कहते हैं नियम

इस योजना के नियम कहते हैं कि पीपीएफ डिपॉजिट (PPF deposit) पर हर महीने की पांच तारीख और उसके अंत तक न्यूनतम बैलेंस पर ही ब्याज की गणना की जाती है। इस प्रकार 5 अप्रैल से पहले (लेकिन 1 अप्रैल के बाद) जो भी एकमुश्त निवेश किया गया है, तो इस जमा को उस महीने यानी अप्रैल और बाकी वित्त वर्ष के लिए ब्याज की गणना में इस्तेमाल किया जाएगा।


EPFO: क्या जून की इस तारीख को आएगा प्रोविडेंट फंड पर ब्याज का पैसा? कर्मचारी चेक करें अपना PF खाता

कब नहीं मिलता 12 महीने का ब्याज

लेकिन, अगर 5 अप्रैल से पहले एकमुश्त रकम जमा करना भूल जाएं तो क्या करें। ऐसी स्थिति में आपको जल्दी से जल्दी अगले महीने यानी मई की 5 तारीख से पहले पैसा जमा कर देना चाहिए। ऐसा करने पर आपको सिर्फ अप्रैल महीने के ब्याज का ही नुकसान होगा। बाद के महीनों में (अप्रैल के बाद) 5 तारीख या उससे पीपीए खाते में जमा धनराशि पर उसी महीने से ब्याज मिलेगा। आपको वित्त वर्ष के पूरे 12 महाने का ब्याज नहीं मिलेगा।

आइए, अब एक उदाहरण से समझते हैं कि 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक अधिकतम धनराशि जमा नहीं कर पाने और इसके बजाय इसे वित्त वर्ष के आखिरी महीने यानी मार्च में जमा करने की स्थिति में आपको कितना नुकसान होगा।

टॉप 10 यूलिप मिडकैप फंड जिन्होंने मार्च 2020 के लो से अब तक दिया 208% का रिटर्न, आइए इन पर डालते हैं एक नजर

5 अप्रैल तक जमा नहीं किया पैसा तो कितना होगा नुकसान

मान लीजिए कि आपने 20 अप्रैल को पीपीएफ खाते में 1.5 लाख रुपये का निवेश किया। वर्तमान में पीपीएफ (PPF) खाते पर 7.1 फीसदी ब्याज मिलता है। चूंकि आप 5 अप्रैल से पहले पैसा जमा नहीं कर पाए, इसलिए आपको 11 महीने का ब्याज मिलेगा। ऐसी स्थिति में आपको 11 महीने के लिए 9,762.50 रुपये ब्याज मिलेगा। आपको अप्रैल का ब्याज नहीं मिलेगा।

अब मान लीजिए आपने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1 मार्च, 2023 को 1.5 लाख रुपये जमा किए। ऐसी स्थिति में आपको 1.50 लाख रुपये सिर्फ मार्च महीने का ब्याज मिलेगा, जो 887.50 रुपये होता है।

पूरे साल का कितना है ब्याज

अगर आपने 5 अप्रैल, 2022 को या उससे पहले पैसा जमा किया होता को आपको पूरे साल के लिए 10,650 रुपये का ब्याज मिलता।

इस प्रकार 5 अप्रैल की तारीख से चूकने पर आपको अप्रैल में या 5 मई तक पैसा जमा करने पर 887.50 रुपये का नुकसान होगा। लेकिन, अगर आपक वित्त वर्ष 2022-23 के अंत में या 5 मार्च से पहले 1.50 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको 11 महीने के ब्याज का नुकसान होगा और सिर्फ 887.50 रुपये ब्याज मिलेगा।

लॉन्ग टर्म में होता है ज्यादा नुकसान

ध्यान देने की बात है कि 887.50 रुपये का ब्याज ज्यादा नहीं लगता है, लेकिन याद रखिए कि पीपीएफ खाता (PPF account) पर 15 साल के लॉक इन पीरियड की शर्त लागू होती है। ऐसे में कम्पाउंडिंग के कारण आपको खासा ज्यादा नुकसान हो सकता है।

अगर हम 15 साल के लॉक इन पीरियड के दौरान 7.1 फीसदी की ब्याज मान लें तो हर साल 1 अप्रैल को 1.5 लाख जमा करने वाले को 40,68,208 रुपये मिलेंगे। दूसरी तरफ, हर साल 31 मार्च को पीपीएफ खाते में 1.50 लाख रुपये जमा करने वाले को 37,98,515 रुपये मिलेंगे। इस प्रकार आपको 2,69,693 रुपये का नुकसान होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।