भारत से बाहर रहकर कमाने वाले लोगों को अपना पैसा नॉन-रेजिडेंट एक्सटर्नल अकाउंट (NRE Account) में ट्रांसफर करना होता है। इसमें जमा किया पैसा अपने आप ही भारतीय करेंसी में कंवर्ट कर दिया जाता है। यानी कि आप अपने इस अकाउंट में किसी भी बाहरी देश की करेंसी को जमा कर सकते हैं और उसे रुपये में बदल सकते हैं। एनआरई खाते को अकेले के लिए और ज्वाइंट अकाउंट दोनों ही तरह से ओपन किया जा सकता है। NRE खाते पर दी जाने वाली FD पर अलग अलग बैंक अलग अलग इंटरेस्ट रेट ऑफर करते हैं। आइये जानते हैं कि अलग अलग बैंकों में NRE खातों के लिए इंटरेस्ट रेट क्या है।
देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों को NRE अकाउंट की एफडी पर एक साल से 10 साल की अवधि के लिए 6.50% से 7.10% तक की इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। यह नई दरें 15 फरवरी 2023 से लागू हैं।
HDFC Bank NRE इंटरेस्ट रेट
HDFC Bank NRE अकाउंट पर 2 करोड़ रुपये से कम की रकम के लिए एफडी पर 6.60 फीसदी से 7.10 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। यह इंटरेस्ट रेट 21 फरवरी 2023 से ही प्रभावी है।
ICICI Bank 1 साल से 10 साल तक की अवधि पर ग्राहकों को 6.70 फीसदी से 7.10 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट ऑफर करता है। यह नई दरें 24 फरवरी 2023 से ही प्रभावी हैं।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) एनआरई एफडी पर 6.30 फीसदी से 7.25 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट देता है। यह दरें 1 जनवरी 2023 से ही प्रभावी हैं।
केनरा बैंक एक साल 10 साल तक की एफडी के सालाना हिसाब से 6.70 फीसदी से 7.25 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट ऑफर करता है। ये दरें 5 अप्रैल 2023 से ही प्रभावी हैं।