Get App

Senior Citizen Saving Scheme: साल 2023 में सीनियर सिटीजन्स इन योजनाओं में करें निवेश, मिलेगा बंपर रिटर्न

Senior Citizen Saving Scheme: सीनियर सिटीजन्स के पास आज निवेश के कई विकल्प हैं। ऐसी सरकारी और कई प्राइवेट स्कीम्स हैं। जहां बुजुर्गों को शानदार रिटर्न मिल रहा है। हम आपके लिए कुछ योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। जिनमें निवेश के जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 17, 2023 पर 12:42 PM
Senior Citizen Saving Scheme: साल 2023 में सीनियर सिटीजन्स इन योजनाओं में करें निवेश, मिलेगा बंपर रिटर्न
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से अकाउंट खोला जा सकता है

Senior Citizen Saving Scheme: हर कोई अपना बुढ़ापा सुरक्षित रखना चाहता है। ताकि किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। वो आर्थिक और शारीरिक रूप से भी मजबूती चाहते हैं। अगर आप भी सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं तो हम आपके लिए कुछ योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। मौजूदा समय में सीनियर सिटिजन के लिए कई ऐसी योजनाएं हैं। जिसमें शानदार रिटर्न मिल रहा है। 60 साल की उम्र पार कर चुके लोगों के लिए इन योजनाओं का लाभ बुढ़ापे की लाठी साबित हो सकती है। कई ऐसी योजनाओं सरकारी और प्राइवेट स्कीम है। जिनसे मोटी कमाई कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS)

सीनियर सिटिजन को रोजाना की जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसो की जरुरत पड़ती है। लाइफ में कैश फ्लो बना रहे इसके लिए आप चाहें तो मंथली इनकम के कुछ हिस्से को पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme - POMIS) में निवेश कर सकते हैं। फिलहाल POMIS स्कीम पर सालाना 6.7% रिटर्न का फायदा मिल रहा है। इस स्कीम पर मिले ब्याज पर स्लैब रेट के हिसाब से टैक्स लागू है।

सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें