Get App

Sukanya Samriddhi Yojana: रोजाना 100 रुपये जमा करने पर बेटी बन जाएगी लखपति, जानिए इसके अन्य फायदे

Sukanya Samriddhi Yojana: यह बेटियों के लिए शुरू की गई सरकार की स्कीम है। इस स्कीम में पैसे जमा करने पर 7.6 फीसदी की दर से रिटर्न मिल रहा है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 28, 2022 पर 4:54 PM
Sukanya Samriddhi Yojana: रोजाना 100 रुपये जमा करने पर बेटी बन जाएगी लखपति, जानिए इसके अन्य फायदे
सुकन्या समृद्धि योजना के जरिए बेटियों का भविष्य उज्ज्वल किया जा सकता है

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप बेटी के भविष्य को लेकर टेंशन में हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। लाडली की पढ़ाई लिखाई, शादी में होने वाले खर्च आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। आपको हर महीने सिर्फ 250 रुपये जमा करना है और आप इन सभी चिताओं से छुटकारा पा सकते हैं। बेटी के फ्यूचर को ध्‍यान में रखते हुए आपको आज से ही प्‍लान‍िंग करनी होगी। आप बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस सरकारी योजना में शानदार रिटर्न कमाने के साथ टैक्स की बचत भी कर सकते हैं।

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। इसमें ब्‍याज भी अन्‍य योजनाओं के मुकाबले अच्छी मिलती है। इसके साथ ही टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है। इसे आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खुलवा सकते हैं।

जानिए क्या है सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेट‍ियों के ल‍िए शुरू की गई जमा योजना है। इस योजना के तहत 10 साल या उससे कम उम्र की लड़की के अभिभावक या माता-पिता अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाने के 15 साल तक पैसे जमा करना होता है। बाकी के बचे साल के लिए ब्याज जुड़ती रहती है। मौजूदा समय में इस योजना में सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रही है। हालांकि, इस योजना में आपका निवेश कम से कम तब तक लॉक हो जाएगा। जब तक की बेटी 18 साल की नहीं हो जाती। 18 साल के बाद भी कुल पैसों का 50 फीसदी निकाल सकते हैं। जिसका इस्तेमाल वो ग्रेजुएशन या आगे की पढ़ाई के लिए कर सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें