Get App

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के नाम 250 रुपये में खुलवाएं अकाउंट, मिलेंगे 15 लाख रुपये, जानिए कैसे

Sukanya Samriddhi Yojana: अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्लानिंग करना शुरू कर दीजिए। इसके लिए सरकारी योजना के तहत सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2022 पर 8:56 AM
Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के नाम 250 रुपये में खुलवाएं अकाउंट, मिलेंगे 15 लाख रुपये, जानिए कैसे
सुकन्या समृद्धि योजना के जरिए बेटी को बनाएं लखपति!

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आप बेटी के भविष्य को लेकर टेंशन में हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। लाडली की पढ़ाई लिखाई, शादी में होने वाले खर्च आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। आपको हर महीने सिर्फ 250 रुपये जमा करना है और आप इन सभी चिताओं से छुटकारा पा सकते हैं। बेटी के फ्यूचर को ध्‍यान में रखते हुए आपको आज से ही प्‍लान‍िंग करनी होगी। आप बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस सरकारी योजना में शानदार रिटर्न कमाने के साथ टैक्स की बचत भी कर सकते हैं।

जानिए क्या है सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेट‍ियों के ल‍िए शुरू की गई जमा योजना है। इस योजना के तहत 10 साल या उससे कम उम्र की लड़की के अभिभावक या माता-पिता अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस योजना में सालाना कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। इस अकाउंट को खुलवाने से आपको बेटी की पढ़ाई आद‍ि पर भव‍िष्‍य में होने वाले खर्चों से राहत म‍िलेगी। यह योजना 21 में मैच्योर होती है। इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाने के 15 साल तक पैसे जमा करना होता है। बाकी के बचे साल के लिए ब्याज जुड़ती रहती है। मौजूदा समय में इस योजना में सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रही है।

Business Idea: फूलगोभी की खेती से किसान हो जाएंगे मालामाल, सिर्फ 50,000 रुपये लगाकर 2 लाख रुपये कमाएं

कैसे म‍िलेगा 15 लाख का फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें