Get App

Sukanya Samriddhi Yojana: नए साल में बेटी को बनाएं लखपति, सिर्फ 250 से करें शुरुआत

Sukanya Samriddhi Yojana: पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना निवेश के लिहाज से बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। यह स्माल सेविंग स्कीम्स में सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीम है। यह बेटियों के लिए शुरू की गई सरकार की स्कीम है। इसमें 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। इतना ही नहीं इसमें टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है

Jitendra Singhअपडेटेड Dec 19, 2022 पर 4:46 PM
Sukanya Samriddhi Yojana: नए साल में बेटी को बनाएं लखपति, सिर्फ 250 से करें शुरुआत
इस स्कीम में पैसे जमा करने पर 7.6 फीसदी की दर से रिटर्न मिल रहा है

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के भविष्य के लिए भी केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इसमें एक सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) भी है। जिसे साल 2015 में मोदी सरकार ने शुरू की थी। नए साल के मौके पर आप भी अपनी बेटी के नाम से इसमें निवेश कर सकते हैं। नए साल के मौके पर आपकी बेटी के लखपति बनने की शुरुआत जरूर हो जाएगी। इस योजना में आप हर दिन महज 416 रुपये बचाकर अपनी बेटी को 65 लाख रुपये की मालकिन बना सकते हैं। यह एक लंबी अवधि की योजना है। इस योजना में पैसे जमा करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं।

यह एक ऐसी लंबी अवधि की योजना है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा रकम भी निवेश करने की जरूरत भी नहीं होती। पहले ये तय कर लें कि आपको अपनी बिटिया के लिए जब वो 21 साल की होगी तो कितनी रकम चाहिए। उसी हिसाब से पैसे जमा करने होंगे।

सालाना 1.50 लाख रुपये तक कर सकते हैं जमा

ये बेटियों का भविष्य सुधारने के लिए सरकार की एक पॉपुलर योजना है। 10 साल तक की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसमें कम से कम 250 रुपये और अधिक से अधिक 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। बेटी की 21 साल की उम्र होने पर यह योजना मैच्योर हो जाएगी। हालांकि, इस योजना में आपका निवेश कम से कम तब तक लॉक हो जाएगा जब तक की बेटी 18 साल की नहीं हो जाती। 18 साल के बाद भी कुल पैसों का 50 फीसदी निकाल सकते हैं। जिसका इस्तेमाल वो ग्रेजुएशन या आगे की पढ़ाई के लिए कर सकती है। इसके बाद सारा पैसा तभी निकाला जा सकता है जब वो 21 साल की उम्र की होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें