बेटियों को दें इन सरकारी योजनाओं का गिफ्ट, भविष्य हो जाएगा ब्राइट

Govt Policy: अगर आप बेटियों के नाम से निवेश करने की तैयारी में हैं तो सरकार की ओर से कई ऐसी योजनाएं हैं। जिनमें मोटा फंड एकत्र कर सकते हैं। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी बेटियों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। आप बालिका समृद्धि योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, जैसी कई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं और अपनी लाडली का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 04, 2023 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर बेटियों का भविष्य चमका सकते हैं

Govt Policy: देश में हर साल 24 जनवरी को भारत में नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जाता है। इसके जरिए लड़कियों के प्रति लोगों की धारणा को बदलना है। ऐसे में बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश करना भी जरूरी है। सरकारी की ओर से बेटियों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं लॉन्च की गई हैं। जिनकी मदद से आप अपनी बेटी का भविष्य संवार सकते हैं। बेटियों के भविष्य के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनमें निवेश करके बेटी को शानदार गिफ्ट दे सकते हैं।

इन योजनाओं में सुकन्या समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना जैसी तमाम योजनाएं हैं। आज हम आपको बेटियों के बारे में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना


बेटियों के भविष्य के लिए भी केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इसमें एक सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) भी है। इसे साल 2015 में मोदी सरकार ने शुरू की थी। यह एक ऐसी लंबी अवधि की योजना है। जिसमें निवेश करके आप अपनी बेटी की पढ़ाई और भविष्य को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा रकम भी निवेश करने की जरूरत भी नहीं होती। इसमें कम से कम 250 रुपये और अधिक से अधिक 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। बेटी की 21 साल की उम्र होने पर यह योजना मैच्योर हो जाएगी। इस योजना पर सरकार 7.6 फीसदी सालाना दर से ब्याज दे रही है। अकाउंट ओपन होने के बाद अगर किसी भी फाइनेंशियल ईयर में कम से कम 250 का निवेश नहीं किया जाता है, तो 50 रुपये का जुर्माना लग जाएगा। अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है, तो उसके नाम पर SSY Account खुलवाया जा सकता है।

नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़े काम की है ये सरकारी योजना, मिलता है 8 फीसदी से ज्यादा इंट्रेस्ट रेट

 

बालिका समृद्धि योजना (BSY)

बालिका समृद्धि योजना का लाभ गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करने वाले परिवार की बेटियों को दिया जाता है। ये भी केंद्र सरकार की योजना है। इस योजना का फायदा परिवार की दो बेटियों के नाम से लिया जा सकता है। इसमें 2 तरीके से आर्थिक सहायता मिलती है। इसके तहत बेटी के जन्म के बाद 500 रुपये की उपहार राशि दी जाती है। इसके बाद पढ़ाई की लिए पहली कक्षा से ही बच्ची को स्कॉलरशिप दी जाती है।

उड़ान CBSE स्कॉलरशिप प्रोग्राम

उड़ान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education -CBSE) और मानव संसाधन मंत्रालय (Ministry of Human Resource and Development -MHRD) की ओर से शुरू किया गया है। इस योजना के तहत 12वीं पास करने वाली बालिकाओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए स्कॉलरशिप मुहैया कराई जाती है। साथ ही बालिकाओं को महंगी किताबें ना खरीदना पड़े, इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ही संबंधित विषयों की किताबों को ऑनलाइन किया गया है। साथ ही छात्राओं के लिए वीकेंड पर ऑनलाइन क्लास की भी सुविधा है ताकि उन्हें किसी टॉपिक को लेकर समस्या है तो वह उसे ऑनलाइन क्लास में समझ सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।