PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जल्द ही किसानों के खाते में 9वीं किश्त आने वाली है। अब लाभार्थी किसानों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार 15 अगस्त से पहले आपके खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकती है। अगर आप देखना चाहते हैं कि इस महीने आपको पैसा ट्रांसफर होने वाला है या नहीं तो आप इस तरीके से स्टेटस चेक कर सकते हैं।
मोदी सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये मुहैया कराती है। सरकार का मकसद है कि किसानों की इनकम दो गुनी की जाए। लिहाजा केंद्र सरकार किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसपर करती है। सरकार ये 6,000 रुपये साल भर में 3 किस्तों में देती है। 4 महीने में एक किस्त आती है। हर किस्त में 2,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।
क्या आपके खाते में दिख रहा है ये स्टेटस
क्या दिख रहा है ये स्टेटस
इसी तरह अगर Rft Signed by State Government लिखकर आ रहा है तो इसका मतलब होता है Request For Transfer। मतलब आपके द्वारा दी गई जानाकरी को चेक कर लिया गया है। अब इसे आगे के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। कुल मिलाकर कहने क मतलब ये है कि देर सवेर आपके अकाउंट में 2,000 रुपये की किस्त जरूर आएगी।
इस तरह अकाउंट में ट्रांसफर होते हैं पैसे
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। फिर उस एप्लीकेशन को राज्य सरकार आपके रेवेन्यू रिकॉर्ड, आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर का वेरिफिकेशन किया जाता है। राज्य सरकार जब तक आपके अकाउंट को वेरिफाई नहीं करती तब तक पैसे नहीं आते। जैसे ही राज्य सरकार वेरिफाई कर देती है तो फिर FTO जेनरेट हो जाता है। फिर इसके बाद केंद्र सरकार अकाउंट में पैसे ट्रांसपर कर देती है।