SEBI चेयरमैन तुहिन कांता पांडे (Tuhin Kanta Pandey) ने मनीकंट्रोल को 30 अप्रैल को दिए गए विशेष इंटरव्यू में SME IPO को लेकर निवेशकों को सचेत रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, 'शॉर्ट टर्म रिटर्न देखने में काफी लुभावने लग सकते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे टिकाऊ हों। निवेशकों को चाहिए कि वे पूरी जानकारी पढ़कर ही फैसला लें।'
