Get App

नए साल में जाएं अंडमान निकोबार, सिर्फ 23900 रुपये में मिल रहा है 6 दिन का टूर पैकेज, बजट में हो जाएगा फिट

IRCTC आपको 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अंडमान और निकोबार की सैर कराने वाले इस टूर पैकेज 23900 रुपये से शुरू है। इस टूर पैकेज में होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 18, 2023 पर 5:56 PM
नए साल में जाएं अंडमान निकोबार, सिर्फ 23900 रुपये में मिल रहा है 6 दिन का टूर पैकेज, बजट में हो जाएगा फिट
IRCTC आपको 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है।

IRCTC Tour Package: क्या आप भी नए साल में घूमने का प्लान कर रहे हैं? बजट बहुत ज्यादा नहीं है और देश के अंदर ही घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप अंडमान निकोबार जा सकते हैं। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) अंडमान और निकोबार का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। नए साल में अंडमान एंड निकोबार में घूमने का मौसम अच्छा होता है। समुद्र किनारे टहलते हुए वाटर एडवेंचर का मजा ले सकते हैं।

IRCTC अंडमान का टूर पैकेज

IRCTC आपको 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अंडमान और निकोबार की सैर कराने वाले इस टूर पैकेज 23900 रुपये से शुरू है। इस टूर पैकेज में होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना शामिल है। इसमें फ्लाइट का कोई खर्च शामिल नहीं है। फ्लाइट आपको अपने आप करानी होगी। ये टूर पैकेज आप कभी भी ले सकते हो, इसमें कोई दिन तय नहीं है।

23,900 रुपये से शुरू है IRCTC टूर पैकेज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें