IRCTC New Feature: IRCTC ने लॉन्च किया नया फीचर, टिकट बुकिंग फेल होने पर अब नहीं होगा पैसों का नुकसान

IRCTC New Feature: IRCTC ने यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी दूर करने के लिए नया ‘Resume/Retry Booking’ फीचर शुरू किया है। अगर टिकट बुकिंग फेल हो जाए और पैसा कट जाए, तो अब उसी अमाउंट से तुरंत दोबारा टिकट बुक किया जा सकता है।

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 8:15 PM
Story continues below Advertisement

ट्रेन टिकट बुकिंग के दौरान अक्सर यात्रियों को सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब बैंक अकाउंट से पैसा कट जाता है लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं होता। ऐसे हालात में न केवल समय बर्बाद होता है बल्कि यात्रियों को रिफंड का इंतज़ार भी करना पड़ता है। इसी समस्या से राहत देने के लिए IRCTC ने अपने iPay ऐप पर नया ‘Resume/Retry Booking’ फीचर लॉन्च किया है।

इस फीचर की मदद से अगर टिकट बुकिंग फेल हो जाती है लेकिन पैसा कट चुका है, तो यात्री उसी दिन उसी अमाउंट का इस्तेमाल करके दोबारा टिकट बुक कर सकते हैं। यानी अब पैसों के फंसने या लंबे समय तक रिफंड का इंतजार करने की चिंता नहीं रहेगी। यह सुविधा 10 फरवरी 2026 से लागू हो चुकी है और लाखों यूजर्स को राहत देने वाली है।

IRCTC के मुताबिक, जब बैंक से पेमेंट रिस्पॉन्स सही तरीके से नहीं पहुंचता तो टिकट बुकिंग फेल हो जाती है। पहले ऐसी स्थिति में पैसा ब्लॉक हो जाता था और यात्रियों को रिफंड का इंतज़ार करना पड़ता था। अब नए फीचर से वही अमाउंट तुरंत अगले बुकिंग प्रयास में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि यह सुविधा तभी काम करेगी जब दूसरी बुकिंग का अमाउंट पहली असफल ट्रांजैक्शन के बराबर हो।


यात्री इस फीचर का इस्तेमाल कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या वॉलेट जैसे किसी भी पेमेंट मोड से कर सकते हैं। अगर टिकट फिर भी कन्फर्म नहीं होता तो बैंक और IRCTC की स्टैंडर्ड प्रक्रिया के तहत पैसा वापस कर दिया जाएगा। इस तरह यात्रियों का समय और पैसा दोनों सुरक्षित रहेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम IRCTC की डिजिटल सेवाओं को और भरोसेमंद बनाएगा। हर दिन हजारों लोग टिकट बुकिंग फेल होने और पैसा कटने की समस्या से जूझते हैं। अब इस फीचर से यात्रियों को मानसिक शांति मिलेगी और टिकट बुकिंग का अनुभव पहले से कहीं आसान होगा।

IRCTC का ‘Resume/Retry Booking’ फीचर यात्रियों को पैसों के नुकसान से बचाने और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।