IRCTC Kashmir Tour Package: क्या आप भी कश्मीर जाने का प्लान कर रहे हैं? आईआरसीटीसी ने हाल ही में कश्मीर के लिए एक खास टूर पैकेज का ऐलान किया है। कश्मीर को स्वर्ग भी कहा जाता है। अगर आप सितंबर में कश्मीर की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह पैकेज आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
कश्मीर पैकेज: 'पैराडाइज ऑन अर्थ-कश्मीर - बेंगलुरु'
यह पैकेज 5 रात और 6 दिन का है और इसमें बेंगलुरु से कश्मीर के लिए राउंड-ट्रिप फ्लाइट शामिल है। इस टूर में श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसी खूबसूरत जगहों की यात्रा होगी। इसमें होटल में ठहरने, नाश्ता और रात का खाना, कैब सेवा और ट्रैवल इंश्योरेंस भी शामिल है।
पैकेज का नाम: पैराडाइज ऑन अर्थ-कश्मीर एक्स बेंगलुरु (SBA 15)
स्थल: श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग
यात्रा की तारीख: 17 सितंबर 2024
यात्रा का तरीका: हवाई मार्ग (फ्लाइट)
एक व्यक्ति के लिए: ₹46,850 से शुरू
अकेले यात्रा के लिए: ₹59,700
दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति: ₹47,900
पैकेज में मिलेगी ये सभी सर्विस:
बेंगलुरु से अमृतसर और श्रीनगर के लिए इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास की हवाई टिकट।
श्रीनगर में 3 रात और पहलगाम में 1 रात की होटल में ठहरने की व्यवस्था।
यात्रा के दौरान सभी स्थानों के लिए कैब सर्विस।
5 बार नाश्ता और रात का भोजन।
आईआरसीटीसी के टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं।
ट्रैवल इंश्योरेंस और जीएसटी।
इस पैकेज को बुक करने के लिए, आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर 'बुक नाउ' विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप 9003140699 या 8595931291 पर संपर्क कर सकते हैं। यह पैकेज कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का बेहतरीन मौका है। खासकर उन यात्रियों के लिए जो आराम और सुविधा के साथ यात्रा करना चाहते हैं।