Get App

IRCTC Kerala Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आई केरल के लिए स्पेशल पैकेज, सस्ते में घुमाएगी ये शहर

अगर आप इस पैकेज के तहत यात्रा करना चाहते हैं तो फ्लाइट, होटल, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए प्रति व्यक्ति 47,200 रुपये खर्च करने होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2022 पर 7:46 PM
IRCTC Kerala Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आई केरल के लिए स्पेशल पैकेज, सस्ते में घुमाएगी ये शहर
IRCTC लेकर आई है केरल के लिए स्पेशल पैकेज।

IRCTC Kerala Tour Package: आप अगर अपने परिवार के साथ फेस्टिव टाइम में अगले महीने केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation IRCTC) केरल के कुछ प्रमुख शहरों और दर्शनीय स्थल घूमने का जबरदस्त मौका लेकर आई है। आप बहुत ही कम दाम केरल के बीच का मजा ले सकते हैं।

15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है टूर पैकेज

IRCTC का केरल का पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। ये टूर पैकेज लखनऊ से शुरू होगा। आईआरसीटीसी ये टूर पैकेज 15 अक्टूबर से शुरू करेगी। आपको लखनऊ से केरल के लिए फ्लाइट मिलेगी। ये टूर पैकेज आपको पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। आईआरसीटीसी ने इस एयर टूर पैकेज की जानकारी ट्विटर के जरिये दी है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें