IRCTC कराएगी ट्रेन से भूटान ट्रिप, 28 जून से शुरू हो रहा है 14 दिन का टूर पैकेज, ये है कॉस्ट

IRCTC Tour Package: अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में किसी खास जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC की नई भारत-भूटान टूरिस्ट ट्रेन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) 28 जून 2025 से 'भारत भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर' नाम से एक खास ट्रेन टूर शुरू कर रही है

अपडेटेड May 27, 2025 पर 6:30 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में किसी खास जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC की नई भारत-भूटान टूरिस्ट ट्रेन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

IRCTC Tour Package: अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में किसी खास जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC की नई भारत-भूटान टूरिस्ट ट्रेन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) 28 जून 2025 से 'भारत भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर' नाम से एक खास ट्रेन टूर शुरू कर रही है। यह टूर भारत और भूटान की खूबसूरत वादियों से होकर गुजरेगा और यात्रियों को 14 दिनों तक रोमांचक सफर का अनुभव देगा।

यात्रा की शुरुआत दिल्ली से

यह 14 दिन और 13 रातों का टूर दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। यह स्पेशल भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन पहले यात्रियों को असम के गुवाहाटी लेकर जाएगी, फिर मेघालय के शिलॉंग और चेरापूंजी के दर्शनीय स्थलों को घूमाया जएगा। इसके बाद ट्रेन पश्चिम बंगाल के हासीमारा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जो भूटान के फुएंतशोलिंग के पास स्थित है।


भारत में दर्शनीय स्थल

असम (गुवाहाटी)

सबसे पहले यात्रियों को गुवाहाटी के फेमस कामाख्या मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। यह मंदिर नीलांचल पर्वत पर स्थित है और शक्तिपीठों में एक प्रमुख स्थान रखता है।

मेघालय (शिलॉंग और चेरापूंजी)

इसके बाद यात्री शिलॉंग और चेरापूंजी जाएंगे। उमियम झील पर सूर्यास्त का नजारा, चेरापूंजी में सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल, नोखालिकाई फॉल्स, एलीफेंट फॉल्स और मावस्माई गुफाएं ट्रैवलर्स को प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत अनुभव देंगी। शिलॉंग घूमने के बाद यात्री गुवाहाटी लौटेंगे और ब्रह्मपुत्र नदी में सैर के बाद ट्रेन से हासीमारा के लिए रवाना होंगे।

भूटान की यात्रा

हासीमारा रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद यात्री भूटान की सीमा पर स्थित फुएंतशोलिंग जाएंगे, जहां इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद वे थिंपू, पुनाखा और पारो जैसी खूबसूरत जगहों का दौरा करेंगे।

भूटान के प्रमुख स्थल

पुनाखा जोंग

लम्पेरी बॉटनिकल पार्क

टाइगर नेस्ट (तक्त्संग लखांग): पहाड़ पर स्थित फेमस बौद्ध मठ

तामचोग लखांग आयरन ब्रिज और नेशनल म्यूजियम जैसे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल शामिल हैं।

पैकेज की कीमत और सुविधाएं

इस टूर पैकेज की कीमत यात्रियों की सुविधा और कोच क्लास के अनुसार तय की गई है।

AC I कूप: 1,58,850 रुपये प्रति व्यक्ति

AC I केबिन: 1,44,892 रुपये प्रति व्यक्ति

AC II: 1,29,495 रुपये प्रति व्यक्ति

AC III: 1,18,965 रुपये प्रति व्यक्ति

इस कीमत में ट्रेन की यात्रा, 3-स्टार होटल, शुद्ध शाकाहारी भोजन, सभी स्थानों का भ्रमण, ट्रैवल इंश्योरेंस, बसों में ट्रांसफर और टूर एस्कॉर्ट की सर्विस शामिल होंगी।

IRCTC का वादा

IRCTC ने यात्रियों को सुरक्षित और यादगार यात्रा का भरोसा दिया है। ये टूर उनके लिए खास होगा जो प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और इतिहास से जुड़ाव चाहते हैं। अगर आप भारत और भूटान की मिलीजुली संस्कृति और पहाड़ी सौंदर्य का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह ट्रेन टूर आपके लिए एक शानदार मौका है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।