आज से बदल गए हैं IRCTC से टिकट बुक करने के नियम, अब बिना वैरिफिकेशन के बुक नहीं होगी Train Ticket

IRCTC: भारतीय रेलवे में टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है। भारतीय रेलवे के ये नियम आज 15 जुलाई 2025 से लागू हो गए हैं। ये बदलाव तत्काल टिकट बुकिंग में किया गया है

अपडेटेड Jul 15, 2025 पर 6:00 PM
Story continues below Advertisement
IRCTC: भारतीय रेलवे में टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है।

IRCTC: भारतीय रेलवे में टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है। भारतीय रेलवे के ये नियम आज 15 जुलाई 2025 से लागू हो गए हैं। ये बदलाव तत्काल टिकट बुकिंग में किया गया है। अब चाहे आप ऑनलाइन IRCTC वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करें या ऑफलाइन PRS काउंटर या एजेंट के जरिए, आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन अब अनिवार्य हो गया है। इस कदम का मकसद तत्काल टिकट बुकिंग में होने वाली धांधली को रोकना और आम यात्रियों को ज्यादा आसान होगा।

अब Tatkal टिकट के लिए जरूरी है आधार OTP वेरिफिकेशन

अब जब भी कोई यात्री Tatkal ट्रेन टिकट बुक करेगा, तो उसे अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालना होगा। जब तक यह OTP सफलतापूर्वक वैरिफाई नहीं होता, तो टिकट जारी नहीं होगा। यह नियम IRCTC वेबसाइट, IRCTC Rail Connect ऐप, PRS काउंटर और रिजस्टर रेलवे एजेंटों पर सभी Tatkal बुकिंग पर लागू है।


Tatkal टिकट कब और कैसे बुक होते हैं?

AC क्लास (1A, 2A, 3A, CC, EC) की Tatkal टिकटें ट्रेन के प्रस्थान से एक दिन पहले सुबह 10:00 बजे से बुक की जा सकती हैं। Non-AC क्लास (SL, 2S) की Tatkal टिकटें ट्रेन के प्रस्थान से एक दिन पहले सुबह 11:00 बजे से बुक होती हैं।

आधार OTP ऑफलाइन बुकिंग पर भी जरूरी

यदि आप ऑफलाइन PRS काउंटर या किसी रजिस्टर रेलवे एजेंट के माध्यम से Tatkal टिकट बुक करवा रहे हैं, तब भी Aadhaar OTP देना जरूरी है। बुकिंग के समय आपको अपना आधार नंबर और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर देना होगा।

IRCTC यूजर प्रोफाइल में आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी

अगर आप IRCTC ऐप या वेबसाइट पर Tatkal टिकट बुक करना चाहते हैं, तो पहले अपने IRCTC प्रोफाइल को आधार से ऑथेंटिकेट कर लें। ऐसा न करने पर आप Tatkal टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

ऐसे करें आधार ऑथेंटिकेशन

IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें

My Account सेक्शन में जाएं

Authenticate User पर क्लिक करें

OTP वेरिफिकेशन करके प्रक्रिया पूरी करें

एजेंट बुकिंग पर भी है टाइम लिमिट

रेलवे ने अधिकृत एजेंटों के लिए बुकिंग टाइम भी सीमित कर दिया है, ताकि आम लोगों को पहले टिकट मिले।

AC क्लास के लिए: एजेंट सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

Non-AC क्लास के लिए: एजेंट सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक बुकिंग नहीं कर सकेंगे।

1 जुलाई से ट्रेन किराया भी बढ़ा

रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से कई स्पेशल और प्रीमियम ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की है। इसमें राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, तेजस, दूरंतो, हमसफर जैसी ट्रेनें शामिल हैं। नई किराया दरें दूरी और क्लास के हिसाब से तय की गई हैं।

रिजर्वेशन चार्ट अब 8 घंटे पहले बनेगा

रेलवे ने एक और बदलाव किया है कि अब ट्रेन के प्रस्थान से 8 घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा। अगर ट्रेन दोपहर 2 बजे से पहले रवाना हो रही है, तो उसका चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे ही बना दिया जाएगा। पहले यह चार्ट केवल 4 घंटे पहले बनता था।

Income Tax Return: टैक्सपेयर्स की मौत हो गई है तो क्या उसका ITR फाइल करना जरूरी है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।