Get App

IRCTC Tour Package: अंडमान निकोबार के समुद्र किनारे मनाएं नया साल और क्रिसमस, पैकेज में होटल और फूड शामिल

IRCTC Tour Package: आप अगर अपने परिवार के साथ क्रिसमस और नए साल पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए IRCTC का शानदार ऑफर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2022 पर 8:20 PM
IRCTC Tour Package: अंडमान निकोबार के समुद्र किनारे मनाएं नया साल और क्रिसमस, पैकेज में होटल और फूड शामिल
IRCTC 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है।

IRCTC Tour Package: आप अगर अपने परिवार के साथ क्रिसमस और नए साल पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए IRCTC का शानदार ऑफर है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) अंडमान और निकोबार का जबरदस्त टूर पैकेज लेकर आया है। अंडमान एंड निकोबार आईलैंड एक बेस्ट जगह है। जहां जाकर आप एडवेंचर और खूब सारा मजा कर सकते हैं। समुद्र किनारे बैठ नया साल सेलिब्रेट कर सकते हैं।

6 दिन का अंडमान का टूर पैकेज

आपको 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अंडमान और निकोबार की सैर कराने वाले इस टूर पैकेज के लिए सैलानियों को 46,600 रुपये देने होंगे। हालांकि, अलग-अलग टैरिफ के लिए यह अलग हो सकता है। इस टूर पैकेज में होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना शामिल है। इसमें फ्लाइट का कोई खर्च शामिल नहीं है। फ्लाइट आपको अपने आप करानी होगी। ये टूर पैकेज आप कभी भी ले सकते हो, इसमें कोई दिन तय नहीं है।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें