IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी करा रहा है सिख धर्म के 5 तख्तों और गुरुद्वारों की यात्रा, इस तारीख से शुरू होगा पैकेज

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने सिख धर्म से जुड़े पांच पवित्र तख्तों की यात्रा के लिए टूर पैकेज शुरू किया है। लखनऊ से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिये पवित्र तख्तों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा सिख समुदाय के लिए विशेष महत्व वाले कुछ प्रमुख गुरुद्वारों की भी यात्रा कराई जाएगी

अपडेटेड Feb 22, 2023 पर 5:58 PM
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने सिख धर्म से जुड़े पांच पवित्र तख्तों की यात्रा के लिए टूर पैकेज शुरू किया है।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने सिख धर्म से जुड़े पांच पवित्र तख्तों की यात्रा के लिए टूर पैकेज शुरू किया है। लखनऊ से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिये पवित्र तख्तों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा सिख समुदाय के लिए विशेष महत्व वाले कुछ प्रमुख गुरुद्वारों की भी यात्रा कराई जाएगी। ये सभी स्थान तीर्थयात्रियों पर एक शक्तिशाली आध्यात्मिक और भावनात्मक असर छोड़ते हैं। ये 11 दिन और 10 रात का टूर 5 अप्रैल 2023 से शुरू होगा और 15 अप्रैल 2023 को खत्म होगा।

दिखाई जाएंगी ये जगह

टूर पैकेज के दौरान श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा और विरासत-ए-खालसा, गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, श्री अकाल तख्त और स्वर्ण मंदिर, श्री दमदमा साहिब, और तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब सहित विभिन्न पवित्र स्थानों को कवर किया जाएगा। यात्री लखनऊ, सीतापुर, पीलीभीत और बरेली से बोर्ड या डीबोर्ड कर सकते हैं। यानी, इन स्टेशनों से चढ़ा और उतरा जा सकता है।


ये है शुरुआती कीमत

टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 19,999 प्रति व्यक्ति। इस टूर पैकेज में स्लीपर क्लास में सफर करने वाले एक यात्री को 18,882 रुपये का पेमेंट करना होगा। कपल को स्लीपर क्लास के लिए 19,999 रुपये का पेमेंट करना होगा। 5 से 11 साल के बच्चे के साथ यात्रा करने पर 24,127 रुपये का पेमेंट करना होगा।

थर्ड एसी में टूर पैकेज की कॉस्ट

थर्ड एसी में इस पैकेज की कीमत 28327 रुपये, 29999 रुपये और 36196 रुपये है। वहीं, सेकेंड एसी या कंफर्टेबल कैटेगरी में इस डील की कीमत 37780 रुपये, 39999 रुपये और 48275 रुपये है। 5 अप्रैल 2023 को शाम 5.30 बजे यह ट्रेन लखनऊ स्टेशन से चलेगी। इस टूर पैकेज में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, एंट्री और स्थानीय गाइड आदि की कॉस्ट शामिल नहीं है।

ये हैं टूर पैकेज के नियम

आईआरसीटीसी के दिशानिर्देशों के मुताबिक सभी मेहमानों के पास अपना वोटर आईडी, आधार कार्ड और कोविड-19 की आखिरी डोज का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। ट्रेन के इस शेड्यूल में बदलाव भी हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए यात्री यहां https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NZBG15 क्लिक करके देख सकते हैं। इस पर सभी जानकारी मिल जाएगी।

Crypto News: इस साल 205% चढ़ा यह क्रिप्टो, Microsoft के साथ साझेदारी से एक ही दिन में 38% मजबूत हुए भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।