Get App

IRCTC train ticket rules: अब बिना आधार लिंक वाले यूजर्स नहीं बुक कर पाएंगे ऑनलाइन टिकट! आज से नया नियम लागू, जानें- डिटेल्स

IRCTC train ticket rules: इंडियन रेलवे ने अपने ऑनलाइन टिकट बुकिंग नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। अब बिना आधार लिंक वाले IRCTC यूजर्स सुबह 8 से शाम 4 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। यह नया सिस्टम आज यानी 5 जनवरी, 2026 से लागू हो गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 5:54 PM
IRCTC train ticket rules: अब बिना आधार लिंक वाले यूजर्स नहीं बुक कर पाएंगे ऑनलाइन टिकट! आज से नया नियम लागू, जानें- डिटेल्स
IRCTC train ticket rules: ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन अब जरूरी हो गया है

IRCTC train ticket rules: अगर आप आज यानी 5 जनवरी को ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC का नया नियम जरूर पढ़ लें। जी हां, 5 जनवरी से एडवांस टिकट बुकिंग के नियम बदल गए हैं। अब इसका फायदा सिर्फ उन यूजर्स को मिलेगा जिन्होंने IRCTC वेबसाइट या ऐप पर आधार वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है। आज यानी, 5 जनवरी से बिना आधार लिंक वाले IRCTC यूजर्स सुबह 8 से शाम 4 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

जिन यात्रियों के पास वेरिफाइड आधार कार्ड नहीं है, उन्हें दिक्कतें हो सकती हैं। कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी हो सकती है। ये नियम केवल रिजर्व रेल टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा। रेलवे रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन डिपार्चर की तारीख के 60 दिन पहले खुलती है।

नए नियमों के तहत, जिन यूजर्स ने आधार वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है, वे 60 दिन पहले तक टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आधार वेरिफाइड नहीं है, तो आप इस दौरान टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा 12 जनवरी से सुबह 8 से रात 12 बजे तक ऐसे यूजर्स की टिकट बुक नहीं होगी।

29 दिसंबर को IRCTC ने आधार से जुड़े यूजर्स के लिए बुकिंग शेड्यूल अपडेट किया था। इसके मुताबिक आधार वेरिफिकेशन वाले यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक कर सकते हैं। जबकि बिना वेरिफाई किए गए यूजर्स शाम 4 बजे के बाद ही बुकिंग शुरू कर सकते हैं। पहले, आधार-वेरिफाइड यूजर्स सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बुक कर सकते थे।

लेकिन अब इस समय को 4 घंटे बढ़ा दिया गया है, जिससे यूजर्स को ज्यादा सुविधा मिलेगी। भारतीय रेलवे ने यह बदलाव इसलिए किया है ताकि कंफर्म टिकट असली यात्रियों को मिले। ब्रोकर या दूसरी गलत संस्थाओं द्वारा इसका गलत इस्तेमाल न हो। उम्मीद है कि इस नए सिस्टम से उन यात्रियों को फायदा होगा जो 60 दिन पहले बुकिंग करते हैं। इससे उनके कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

तीन चरणों में नया नियम लागू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें