इंश्योरेंस के लिए साल 2024 खास रहा। इंश्योरेंस रेगुलेटर ने ग्राहकों के हित में नियमों में कई बड़े बदलाव किए। इसका फायदा लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस सहित सभी तरह के ग्राहकों को होगा। इनमें कुछ ऐसे नियम भी शामिल हैं जिनमें कई दशकों से बदलाव नहीं हुआ था। पॉलिसीहोल्डर्स को इससे काफी नुकसान उठाना पड़ता था। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
