गोल्ड में अक्टूबर 2022 से तेजी का ट्रेंड है। बीच-बीच में कुछ समय के लिए गिरावट आई है। बीते एक साल में गोल्ड ने 33 फीसदी रिटर्न (रुपये) दिया है। यह स्टॉक मार्केट के प्रमुख सूचकांक निफ्टी से काफी ज्यादा है। स्टॉक मार्केट का रिटर्न करीब 27 फीसदी रहा है। सवाल है कि क्या सोने में तेजी का फायदा उठाने के लिए फिजिकल गोल्ड में निवेश करना जरूरी है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिडिलईस्ट में जिस तरह से टेंशन बना हुआ है, उसे देखते हुए निवेशक धीरे-धीरे गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
