ITR Filing 2025: क्या है फॉर्म 26AS? टैक्स नोटिस से बचाने के लिए क्यों जरूरी है ये फॉर्म

ITR Filing 2025: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का सीजन शुरू हो गया है। ITR-1 और ITR-4 की Excel यूटिलिटी इनकम टैक्स की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। अब तक 1,23,075 से ज्यादा लोग अपना ITR फाइल कर चुके हैं

अपडेटेड Jun 04, 2025 पर 5:27 PM
Story continues below Advertisement
ITR Filing 2025: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का सीजन शुरू हो गया है।

ITR Filing 2025: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का सीजन शुरू हो गया है। ITR-1 और ITR-4 की Excel यूटिलिटी इनकम टैक्स की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। अब तक 1,23,075 से ज्यादा लोग अपना ITR फाइल कर चुके हैं। अगर आप भी रिटर्न फाइल की सोच रहे हैं, तो एक जरूरी डॉक्यूमेंट फॉर्म 26AS जरूर चेक करें क्योंकि ये आपको नोटिस से बचा सकता है। अगर आप बिना गलती के ITR फाइल करना चाहते हैं और टैक्स नोटिस से बचना चाहते हैं, तो फॉर्म 26AS जरूर चेक करें।

क्या है फॉर्म 26AS?

फॉर्म 26AS इनकम टैक्स विभाग का जारी किया गया एक कंसोलिडेटेड टैक्स स्टेटमेंट होता है। इसमें आपके PAN पर हुए सारे टैक्स डिडक्शन, एडवांस टैक्स, TCS (Tax Collected at Source), रिफंड और हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन की जानकारी होती है। इसे देखकर आप जान सकते हैं कि आपके ऊपर कितना टैक्स जमा हुआ है और क्या कोई टैक्स मिस तो नहीं हुआ।


क्यों जरूरी है फॉर्म 26AS देखना?

हर साल हजारों लोगों को ITR में गलती की वजह से टैक्स नोटिस मिल जाता है। अधिकतर मामलों में इसकी वजह फॉर्म 26AS से जानकारी मिलान न करना होता है।

यह आपको अंडर-रिपोर्टिंग यानी कम इनकम दिखाने से बचाता है।

टैक्स रिफंड में देरी नहीं होती।

टैक्स स्क्रूटनी (जांच) का खतरा कम हो जाता है।

Form 16, FD पर ब्याज या शेयर से कमाई जैसे सोर्स से मिले टैक्स की जानकारी इसमें मिलती है।

अगर आप चाहते हैं कि आपको टैक्स नोटिस न मिले, तो फॉर्म 26AS को जरूर चेक करें। यह तय करता है कि आपके ऊपर जिनता TDS/TCS हुआ है, वह सही दर्ज किया गया है या नहीं।

कैसे डाउनलोड करें Form 26AS?

www.incometax.gov.in पर लॉग इन करें।

Income Tax Returns सेक्शन में जाएं।

View Form 26AS पर क्लिक करें।

TRACES पोर्टल पर रेडायरेक्ट होंगे।

Assessment Year चुनें और PDF/HTML में डाउनलोड करें।

ध्यान देने वाली गलतियां

FD पर ब्याज का TDS नजरअंदाज न करें।

सिर्फ फॉर्म 16 पर भरोसा करना।

एडवांस टैक्स या सेल्फ असेसमेंट टैक्स न दिखाना

AIS (Annual Information Statement) से मिलान न करना।

Form 26AS में गलती हो तो क्या करें?

उस संस्था (जैसे बैंक या नियोक्ता) से संपर्क करें और उनसे TDS रिटर्न सुधारने को कहें।

इनकम टैक्स पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

ITR फाइल करने से पहले अपडेटेड फॉर्म 26AS और AIS जरूर चेक करें

AIS और फॉर्म 26AS में क्या फर्क है?

AIS एक नया डॉक्यूमेंट है जो आपकी सभी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की डिटेल देता है, जैसे म्यूचुअल फंड, शेयर, क्रेडिट कार्ड पेमेंट, प्रॉपर्टी डील आदि। लेकिन Form 26AS अभी भी जरूरी है क्योंकि उसमें टैक्स क्रेडिट की आधिकारिक जानकारी रहती है।

फॉर्म 16 क्या है और कब मिलेगा?

Form 16 आपकी कंपनी का दिया गया सर्टिफिकेट है, जिसमें आपकी सैलरी और उस पर काटे गए टैक्स (TDS) की जानकारी होती है। यह इनकम टैक्स रिटर्न भरने के समय बहुत जरूरी होता है। FY 2024-25 के लिए फॉर्म 16, 15 जून 2025 तक आपके नियोक्ता को देना जरूरी है।

Gold Rate Today: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड उछला, जानिए आपको क्या करना चाहिए?

Sheetal

Sheetal

First Published: Jun 04, 2025 1:40 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।