Get App

ITR Filing 2026: रिटर्न भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, वरना हो सकती है परेशानी

ITR Filing 2026: ITR भरने की तैयारी कर रहे हैं? इस बार रिटर्न फाइल करने से पहले नए नियम जरूर जान लें। ITR-1 के दायरे से लेकर कैपिटल गेन टैक्स, बैंक बैलेंस और नई टैक्स व्यवस्था तक कई बदलाव हुए हैं, जो सीधे आपकी फाइलिंग को प्रभावित कर सकते हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 29, 2026 पर 9:57 PM
ITR Filing 2026: रिटर्न भरने से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव, वरना हो सकती है परेशानी
ITR-4 भरने वाले टैक्सपेयर्स के लिए एक नया खुलासा अनिवार्य किया गया है।

ITR Filing 2026: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने का सीजन शुरू हो चुका है। आयकर विभाग ने ITR-1 (सहज), ITR-2 और ITR-4 (सुगम) के लिए ऑनलाइन फाइलिंग और एक्सेल यूटिलिटी जारी कर दी है। हालांकि टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि नौकरीपेशा लोगों को जून के मध्य तक इंतजार करना चाहिए, क्योंकि ज्यादातर कर्मचारियों को तब तक Form 16 मिल जाता है।

इस बार का ITR सीजन कई अहम बदलावों के साथ आया है। रिटर्न भरने की प्रक्रिया भले ही पहले जैसी दिखे, लेकिन वित्त वर्ष 2025-26 की आय के लिए रिटर्न दाखिल करते समय कुछ नए नियमों का ध्यान रखना होगा।

1. ITR-1 का दायरा बढ़ा

इस बार ITR-1 फॉर्म को और ज्यादा टैक्सपेयर्स के लिए उपयोगी बनाया गया है। अब टैक्सपेयर्स इसमें दो मकानों से होने वाली आय की जानकारी दे सकेंगे। पहले केवल एक मकान की आय दिखाने की अनुमति थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें