Get App

AIS और Form 26AS का डेटा मैच, फिर भी आ सकता है इनकम टैक्स नोटिस; जानिए 5 बड़े कारण

ITR Filing 2026: क्या AIS और Form 26AS का डेटा पूरी तरह मैच होने के बाद भी इनकम टैक्स नोटिस आ सकता है? जवाब है हां। ITR में की गई छोटी-सी गलती, गलत डिडक्शन या हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन आपको विभाग की नजर में ला सकते हैं।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 4:30 PM
AIS और Form 26AS का डेटा मैच, फिर भी आ सकता है इनकम टैक्स नोटिस; जानिए 5 बड़े कारण
ITR फाइल करने से पहले सिर्फ AIS और Form 26AS देखना काफी नहीं है।

ITR Filing 2026: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने से पहले ज्यादातर टैक्सपेयर्स AIS (Annual Information Statement) और Form 26AS का मिलान करते हैं। हालांकि, इन दोनों का डेटा पूरी तरह मैच होने के बावजूद इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आ सकता है।

Form 26AS में मुख्य रूप से TDS, TCS, एडवांस टैक्स और सेल्फ-असेसमेंट टैक्स की जानकारी होती है। वहीं AIS में सैलरी, ब्याज, डिविडेंड, शेयर और म्यूचुअल फंड लेनदेन, प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन समेत PAN से जुड़े कई फाइनेंशियल रिकॉर्ड शामिल होते हैं।

टैक्स एक्सपर्ट के मुताबिक, AIS और Form 26AS का मिलान करना जरूरी है। लेकिन, सिर्फ इससे नोटिस से बचने की गारंटी नहीं मिलती।

नोटिस आने की 5 बड़ी वजहें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें