ITR Filing Last Date 2024: 31 अगस्त तक फाइल कर पाएंगे इनकम टैक्स रिटर्न? सरकार इन कारणों से बढ़ा सकती है डेडलाइन

Income Tax Return Filing: ज्यादातर टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं। इनकम टैक्स की वेबसाइट पर आ रही परेशानियों, लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं के कारण टैक्सपेयर्स और एसोसिएशन सरकार से डेडलाइन आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 12:19 PM
Story continues below Advertisement
Income Tax Return Filing: ज्यादातर टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं।

Income Tax Return Filing: ज्यादातर टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं। इनकम टैक्स की वेबसाइट पर आ रही परेशानियों, लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं के कारण टैक्सपेयर्स और एसोसिएशन सरकार से डेडलाइन आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ऑल-इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (AIFTP) ने केंद्रीय डायरेक्ट टैक्स बोर्ड (CBDT) से असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा एक महीने बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। एसोसिएशन इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख 31 अगस्त 2024 करने की डिमांड कर रहे हैं।

टैक्सपेयर्स की डिमांड – आगे बढ़ाई जाए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख

एक मेमोरेंडम में AIFTP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण जैन और डायरेक्ट टैक्स प्रतिनिधित्व समिति के अध्यक्ष एस एम सुराणा ने कहा कि कई राज्यों में बाढ़ ने रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन ने इन कठिनाइयों को और बढ़ा दिया है।


टैक्सपेयर्स की साइट पर हो रही है परेशानी

इनकम टैक्स पोर्टल और सॉफ्टवेयर के साथ लगातार समस्याओं का भी दावा भी किया गया है। इनकम टैक्स की वेबसाइट पर फॉर्म डाउनलोड करने और वैरिफिकेशन में मुश्किल आ रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बैंकों के माध्यम से सेल्फ असेसमेंट के बाद टैक्स के पेमेंट और चालान डाउनलोड करने की प्रक्रिया समय लेने वाली है। आईटीआर दाखिल करनेने की समय सीमा 31 जुलाई 2024 से आगे बढ़ने की संभावना न के बराबर है।

बढ़ सकती है समयसीमा?

यदि आप आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं, तो आप निराश हो सकते हैं। 31 जुलाई की समय सीमा बढ़ाए जाने की संभावना नहीं है, क्योंकि वित्त मंत्रालय की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। डेट आगे बढ़ाने की अटकलों और समय सीमा तक आईटीआर फाइलिंग में उछाल के बावजूद, इनकमटैक्स विभाग ने बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

ITR Filing 2024: क्या आपका टीडीएस कटा है तो भी आपको इनकम टैक्स चुकाना होगा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।