Income Tax Return Filing: ज्यादातर टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं। इनकम टैक्स की वेबसाइट पर आ रही परेशानियों, लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं के कारण टैक्सपेयर्स और एसोसिएशन सरकार से डेडलाइन आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ऑल-इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (AIFTP) ने केंद्रीय डायरेक्ट टैक्स बोर्ड (CBDT) से असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा एक महीने बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। एसोसिएशन इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख 31 अगस्त 2024 करने की डिमांड कर रहे हैं।
