जया और अमिताभ बच्चन की कितनी है नेटवर्थ! 17 कारें, 95 करोड़ की जवैलरी, 130 करोड़ का बैंक बैलेंस

जया बच्चन ने अपनी संपत्ति घोषणा की है। जया बच्चन को आखिरी बार करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने अपने पति और महान अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ 1,578 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है

अपडेटेड Feb 15, 2024 पर 11:26 AM
पिछले साल अमिताभ ने अपना 'प्रतीक्षा' बंगला श्वेता बच्चन नंदा को गिफ्ट में दिया था।

जया बच्चन ने अपनी संपत्ति घोषणा की है। जया बच्चन को आखिरी बार करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने अपने पति और महान अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ 1,578 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। समाजवादी पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश से फिर से अपना उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जया अपने पांचवें राज्यसभा कार्यकाल के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अमिताभ और जया बच्चन की संपत्ति

मिड-डे डॉट कॉम के अनुसार अभिनेत्री के दायर चुनावी हलफनामे के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए उनकी पर्सनल कुल संपत्ति 1.63 करोड़ रुपये है, जबकि उसी साल के लिए अमिताभ की कुल संपत्ति 273.74 करोड़ रुपये है। हलफनामे के मुताबिक जया के पास 10.11 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस है, जबकि अमिताभ का बैंक बैलेंस 120.45 करोड़ रुपये है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि जया के पास 40.97 करोड़ रुपये की ज्वैलरी और 9.82 लाख रुपये की कार है। दूसरी ओर अमिताभ के पास 54.77 करोड़ रुपये की ज्वैलरी और दो मर्सिडीज और एक रेंज रोवर सहित 16 कारें हैं।


अपनी बेटी श्वेता नंदा को गिफ्ट में दिया बंगला

पिछले साल अमिताभ ने अपना 'प्रतीक्षा' बंगला श्वेता बच्चन नंदा को गिफ्ट में दिया था। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 890.47 वर्ग मीटर और 674 वर्ग मीटर के दो लैंड एरिया को कवर करने वाली संपत्ति 8 नवंबर 2023 को एक गिफ्ट उपहार डीड (Gift Deed) के माध्यम से श्वेता बच्चन को सौंपी गई थी। इसके अतिरिक्त 50.65 लाख रुपये का स्टांप शुल्क ट्रांजेक्शन का हिस्सा था। फ्लैट अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने दान किया गया था और विठ्ठल नगर सहकारी हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड की श्वेता नंदा थीं।

इस साल अमिताभ बच्चन की आएंगी ये फिल्में

अमिताभ बच्चन को आखिरी बार गणपथ में और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की घूमर में एक कैमियो भूमिका में देखा गया था। वह अगली बार 2898 एडी में दीपिका पादुकोण, प्रभास और दिशा पटानी के साथ नजर आएंगे। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

Hot Stocks Today: एक सरकारी कंपनी और ये दो बैंक आपको कुछ ही दिन में कर देंगे मालामाल, अभी लगाना होगा दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।