Pensioners Life Certificate: पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। रक्षा पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। डिफेंस पेंशनर्स जनवरी 2024 तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 थी लेकिन सिर्फ डिफेंस पेंशनर्स के लिए ही लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन जनवरी तक के लिए बढ़ाई गई है।
