Get App

झारखंड: हेमंत सोरेन सरकार का राज्य कर्मचारियों को तोहफा, पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की घोषणा

झारखंड सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई दूसरे महत्वपूर्ण फैसलों के साथ पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा झारखंड निर्यात नीति-2023 को मंजूरी दी गई। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में नामित डायरेक्टर का प्रावधान करने की मंजूरी दी गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2023 पर 12:57 PM
झारखंड: हेमंत सोरेन सरकार का राज्य कर्मचारियों को तोहफा, पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की घोषणा
झारखंड: हेमंत सोरेन सरकार का राज्य कर्मचारियों को तोहफा, पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की घोषणा

Jharkhand Old Pension Scheme: झारखंड (Jharkhand) के राज्य कर्मचारियों को हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सोरेन कैबिनेट में सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) को मंजूरी दे दी है। झारखंड सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई दूसरे महत्वपूर्ण फैसलों के साथ पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मंजूरी दे दी है।

राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकारों ने केंद्र को OPS वापस लेने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया है और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत जमा धन को वापस लेने का अनुरोध किया है।

झारखंड कैबिनेट बैठक में लिए गए ये अहम फैसले:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें