Jio Air Fiber Booster Plan: भारत के सबसे बड़े टेलिकॉम नेटवर्क में से एक रिलायंस जियो ने हाल ही में 5G ऑपरेट्ड वायरलेस इंटरनेट सर्विस AirFiber के दो नए बूस्टर प्लान का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि ऐड-ऑन प्लान का इस्तेमाल मंथली डेटा लिमिट को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जियो ने पिछले साल सितंबर में Jio AirFiber शुरू किया था। तब इसमें 401 रुपये के बूस्टर पैक का ऑप्शन था जिसमें 1TB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। ये नए एडऑन प्लान उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, जो ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।
जियो का 101 और 251 रुपये का बूस्टर प्लान
101 रुपये का डेटा बूस्टर पैक मौजूदा प्लान की तुलना में 100GB एक्स्ट्रा डेटा देता है और इसकी स्पीड बेस प्लान के जैसी है। इसके अलावा 251 रुपये के प्लान में 500GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। इन बूस्टर डेटा प्लान का इस्तेमाल मंथली लिमिट खत्म होने के बाद किया जा सकता है। इन बूस्टर प्लान की वैलिडिटी आपके बेस प्लान जितनी है। यानी, अगर एयरफाइबर प्लान हर महीने की पांच तारीख को खत्म होता है तो बूस्टर प्लान भी पांच तारीख को खत्म हो जाएगा। जियो के सबसे AirFiber प्लान की कीमत 599 रुपये मासिक है जिसकी स्पीड 30Mbps है।
5जी के माध्यम से वायरलेस इंटरनेट कनेक्टिविटी के अलावा जियो एयरफाइबर नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, जियोसिनेमा, सनएनएक्सटी, होइचोई, डिस्कवरी+, यूनिवर्सल+, एएलटीबालाजी, इरोज नाउ, लायंसगेट प्ले, शेमारूमी जैसे OTT प्लेटफॉर्म को देख सकते हैं। आप इसके जरिये 550 से अधिक डिजिटल एचडी चैनल देख सकते हैं।