Jio BlackRock: कैश फंड NFO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, जुटाए ₹17,800 करोड़ से ज्यादा

जियोब्लैकरॉक का पहला इश्यू तीन दिनों के लिए खुला था। इसे इंस्टीट्यूशनल निवेशकों से ही नहीं बल्कि खुदरा निवेशकों से भी तगड़ा रिस्पांस मिला। जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट ने तीन कैश/डेट म्युचुअल फंड स्कीम्स के जरिए ₹17800 करोड़ जुटाए हैं। जानिए कि ये कौन-कौन सी स्कीमें हैं और इसमें कितने खुदरा निवेशकों और इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स ने हिस्सा लिया?

अपडेटेड Jul 08, 2025 पर 10:17 PM
Story continues below Advertisement
Jio और BlackRock की पार्टनरशिप ने फंड मैनेजमेंट की दुनिया में अपना पहला कदम मजबूती से रखा है।

जियो और ब्लैकरॉक की पार्टनरशिप ने फंड मैनेजमेंट की दुनिया में अपना पहला कदम मजबूती से रखा है। उनके तीन कैश फंड्स NFO को रिकॉर्ड रिस्पॉन्स मिला है। एनएफओ के जरिए सिर्फ कुछ दिनों में 17,877 करोड़ रुपये जुटाने में सफलता मिली। रिकॉर्ड तोड़ रिटेल भागीदारी, डिजिटल पहुंच और ब्रांड भरोसे ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

समझे ये खास बातें

रिकॉर्ड AUM 


3 स्कीम्स (ओवरनाइट, लिक्विड , मनी मार्केट) के जरिए जियो ब्लैकरॉक ने कुल 17,876।75 करोड़ जुटाए हैं। ये अब तक के सबसे बड़े कैश फंड NFOs में से एक है।

ब्रांड और टेक्नोलॉजी की ताकत 

ब्लैकरॉक की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट एक्सपर्टीज और Jio की डिजिटल पहुंच का मेल पहली बार हुआ। Aladdin जैसे टूल्स और माय जियो और  जियो फाइनेंस ऐप्स ने निवेश को बेहद आसान और भरोसेमंद बनाया।

बेजोड़ रिटेल रिस्पॉन्स

लगभग 77,000 रिटेल फोलियो की हिस्सेदारी, जो 2023 में Bajaj के लिए 1479 रिटेल फोलियो से कई गुना ज्यादा है। इससे साफ है कि लोग अब सेविंग अकाउंट्स के बजाय कैश फंड्स में पैसा लगाने लगे हैं।

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बना गेंमचेंजर

50,000 से ज्यादा इन्वेस्टमेंट जियो फाइनेंस ऐप से और 68,000 से ज्यादा डिजिटल ट्रांजैक्शन के साथ ये कैश/डेट फंड कैटेगरी में एक नया बेंचमार्क बन गया है।

इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट भी मजबूत

90 से ज्यादा संस्थागत निवेशकों की भागीदारी ने जियो ब्लैकरॉक के वैल्यू प्रपोजिशन को मजबूत समर्थन दिया। इससे कॉर्पोरेट ट्रस्ट और लंबी अवधि की स्केलेबिलिटी साबित हुई।

टिकट साइज और निवेश प्रोफाइल 

रिटेल में औसतन टिकट साइज 8,528 रुपये (ओवरनाइट फंड), 10,959 रुपये (लिक्विड) और 10,429 रुपये (मनी मार्केट) रहा। रिटेल बनाम HNI फोलियो का अनुपात 97:3 है, यानी फोकस आम निवेशक पर रहा।

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सिद स्वामीनाथन ने कहा, "हमारे पहले एनएफओ को इंस्टीट्यूशनल और आम निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इससे पता चलता है कि  निवेशक जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की नई सोच, मजबूत जोखिम प्रबंधन और डिजिटल तरीके पर भरोसा करते हैं। यह हमारे लिए एक बेहतरीन शुरुआत है, जिससे हम भारत में हर तरह के निवेशकों के लिए निवेश को आसान और बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।