जियो और ब्लैकरॉक की पार्टनरशिप ने फंड मैनेजमेंट की दुनिया में अपना पहला कदम मजबूती से रखा है। उनके तीन कैश फंड्स NFO को रिकॉर्ड रिस्पॉन्स मिला है। एनएफओ के जरिए सिर्फ कुछ दिनों में 17,877 करोड़ रुपये जुटाने में सफलता मिली। रिकॉर्ड तोड़ रिटेल भागीदारी, डिजिटल पहुंच और ब्रांड भरोसे ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।
