Jio Plans: जियो का सुपरहिट प्लान, सिर्फ 8 रुपये रोजाना के खर्च में मिलेगी 90 दिनों की वैलिडिटी

Jio Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) किफायती प्लान्स के लिए जाना जाता है। जियो के पास लंबे समय के कई प्लान है जिसमें 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान सिर्फ 749 रुपये का है लेकिन ये एक वैल्यू फॉर मनी प्लान है। जियो के इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट सिर्फ 8 रुपये आती है

अपडेटेड May 16, 2024 पर 8:13 PM
Story continues below Advertisement
रिलायंस जियो अपने किफायती प्लान के लिए जाना जाता है।

Jio Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) किफायती प्लान्स के लिए जाना जाता है। जियो के पास लंबे समय के कई प्लान है जिसमें 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान सिर्फ 749 रुपये का है  लेकिन ये एक वैल्यू फॉर मनी प्लान है। जियो के इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट सिर्फ 8 रुपये आती है।

जियो का 749 रुपये का  प्लान (Jio 749 Rupees Plan)

Jio ऑफर के तहत लंबी वैलिडिटी के सस्ते प्लान की गिनती में 749 रुपये का प्लान है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इसमें जियो ग्राहकों को प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 2.5GB रोजाना का डेटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलेगा।


ये हैं फायदे

एक बार रोजाना के डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64kbps पर आ जाएगी।ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud और अन्य ऐप्स का फायदा मिलेगा। अगर इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट देखें तो वह 8 रुपये आती है।

जियो का 2,999 रुपये का प्लान (Jio rupees 2999 Plan)

इस प्लान में एक साल वैलिडिटी मिलेगी और इसकी कीमत 2,999 रुपये है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इसमें जियो ग्राहकों को प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 2.5GB रोजाना का डेटा मिलेगा।

Gold Silver Price: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 88700 के पार सिल्वर, आखिर क्या है तेजी का कारण?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।