अब फोन पर ही मिल जाएगा UPI पेमेंट आने का ऑडियो अलर्ट, Jio Bharat पर आया नया फीचर; सालाना ₹1500 की होगी बचत

Reliance Jio ने एक साल पहले Jio Bharat फोन लॉन्च किया था। यह दुनिया का सबसे किफायती 4G फोन है, जिसकी कीमत केवल 699 रुपये है। कंपनी चाहती है कि टेक्नोलॉजी का फायदा देश के दिल यानि इसके मेहनती उद्यमियों तक पहुंचे

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 10:56 PM
Story continues below Advertisement
जियो हर भारतीय को सशक्त बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने में विश्वास करती है।

JioSoundPay Feature on JioBharat Device: जियो भारत फोन इस्तेमाल करने वाले मर्चेंट्स को अब उन्हें रिसीव हुए UPI पेमेंट के बारे में बताने वाला साउंड बॉक्स अलग से नहीं रखना होगा। रिलायंस जियो ने जियो भारत फोन पर जियो साउंड-पे सुविधा की शुरुआत की है और वह भी लाइफटाइम के लिए एकदम फ्री। जियो साउंड-पे फीचर हर UPI पेमेंट के लिए बिना किसी साउंड बॉक्स, इंस्टैंट, मल्टीलैंग्वेज ऑडियो कनफर्मेशन की पेशकश करता है।

रिलायंस जियो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वर्तमान में छोटे और बेहद छोटे मर्चेंट एक साउंड बॉक्स के लिए लगभग 125 रुपये महीने का भुगतान करते हैं। अब जियो साउंड-पे मुफ्त में उपलब्ध होने से JioBharat यूजर्स की सालाना 1,500 रुपये की बचत हो सकेगी।

699 रुपये से शुरू है जियो भारत फोन की कीमत


रिलायंस जियो को जियो भारत फोन लॉन्च किए हुए एक साल से ज्यादा वक्त हो गया है। यह दुनिया का सबसे किफायती 4G फोन है, जिसकी कीमत केवल 699 रुपये से शुरू है। जियो भारत के तहत J1, B2, B1, K1 Karbonn, V2, V3 और V4 सीरीज फोन मौजूद हैं। फोन पर अलग-अलग भाषाओं में 455 से ज्यादा लाइव TV चैनल एक्सेस किए जा सकते हैं। इसमें प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स जियो सिनेमा, सावन और जियोपे मिलते हैं। UPI पेमेंट भेजा और पाया जा सकता है। जियो भारत फोन को 23 भाषाओं का सपोर्ट है और इसमें कैमरा भी है।

घरेलू और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्री लाउंज एक्सेस के लिए ये हैं 8 बेस्ट क्रेडिट कार्ड, ये हैं नियम

जियो के प्रेसिडेंट सुनील दत्त का कहना है कि जियो हर भारतीय को सशक्त बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने में विश्वास करती है। कंपनी चाहती है कि टेक्नोलॉजी का फायदा देश के दिल यानि इसके मेहनती उद्यमियों तक पहुंचे।

Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।