JioSoundPay Feature on JioBharat Device: जियो भारत फोन इस्तेमाल करने वाले मर्चेंट्स को अब उन्हें रिसीव हुए UPI पेमेंट के बारे में बताने वाला साउंड बॉक्स अलग से नहीं रखना होगा। रिलायंस जियो ने जियो भारत फोन पर जियो साउंड-पे सुविधा की शुरुआत की है और वह भी लाइफटाइम के लिए एकदम फ्री। जियो साउंड-पे फीचर हर UPI पेमेंट के लिए बिना किसी साउंड बॉक्स, इंस्टैंट, मल्टीलैंग्वेज ऑडियो कनफर्मेशन की पेशकश करता है।
