Jio Plan of Rupees 90 Days: देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी जियो अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए नए-नए प्लान लेकर आती रहती है। जियो ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से प्लान लेकर आती है। अगर आप जियो का लंबी वैलिडिटी का प्लान तलाश रहे हैं तो 90 दिन का प्लान काम आ सकता है। जियो के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की गिनती में 90 दिन का प्लान है। आइए जानते हैं प्लान की डिटेल्स।
899 रुपये का अनलिमिटेड प्लान (Jio 899 Rupees Plan)
Jio के 899 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इसमें जियो ग्राहकों को प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 2 GB रोजाना का डेटा मिलेगा। यानी प्लान में कुल 180GB डेटा मिलेगा। ग्राहकों को रेगुलर डेटा के साथ 20GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। यानी, ग्राहकों को कुल 200GB का डेटा इस प्लान में मिलेगा।
प्लान में साथ मिलेंगे ये फायदे
ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलेगा। एक बार रोजाना के डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64kbps पर आ जाएगी। ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud और अन्य ऐप्स का भी फायदा मिलेगा।
अगर आप जियो के 899 रुपये के प्लान की कॉस्ट देखें तो एक दिन कॉस्ट सिर्फ 10 रुपये आती है। यानी, ये आपकी जेब पर भी ये बहुत भारी नहीं पड़ने वाला है।
जियो ने हाल में लॉन्च किया न्यू ईयर प्लान
जियो अपने ग्राहकों के लिए न्यू ईयर वेलकम नाम से एक खास प्रीपेड रिचार्ज प्लान लेकर आई है। नए प्लान की कीमत 2025 रुपये है। नए प्लान की कीमत नए साल के नंबर पर ही रखा गया है। न्यू ईयर वेलकम प्लान में 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान के अंदर 2.5GB का 4G डेटा रोजाना मिलेगा। इस प्लान में कुल 500GB का 4G डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में रोजाना अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सर्विस मिलेगी। जियो के ग्राहकों को 2025 रुपये तक के पार्टनर बेनिफिट्स भी मिलेंगे। अगर देखा जाए तो इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट भी 10 रुपये है।