84 Days Recharge Plan: देश की सभी टेलिकॉम कंपनियां ग्राहकों को 84 दिनों रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। इनमें से ज्यादार सभी प्लान 500 रुपये से कम कीमत वाले प्लान है। जियो का 84 रुपये का प्लान 395 रुपये का है। वहीं, एयरटेल 84 दिनों का प्लान 455 रुपये में दे रहा है। वोडाफोन आइडिया का 84 दिनों का 459 रुपये का है। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत..
रिलायंस जियो का 84 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान – Jio का 395 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो का 395 रुपये का प्लान उन ग्राहकों क लिए है जो लंबी वैलिडिटी वाला प्लान देख रहे हैं। जियो के 395 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी, इस प्लान में ग्राहकों 3 बिल का साइकिल मिलेगा। अगर आप 28 दिन का रिचार्ज कराते हैं को तो देखा जाए तो इसमें 3 महीने का रिचार्ज मिलेगा। ग्राहकों को कुल 6GB का डेटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और 1,000 SMS फ्री मिलेंगे। आपके डेटा प्लान की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी। इस 395 रुपये के Jio के प्लान में ग्राहकों को इंटरनेट डाटा, कॉलिंग और SMS के अलावा अन्य बेनेफिट्स भी मिलते हैं। इसमें Jio Tv, Jio Cinema का एक्सेस और Jio क्लाउड का एक्सेस मिलता है। अगर आपका फोन और एरिया में 5G है तो आपको इस प्लान में 5जी की सर्विस भी मिलेगी।
एयरटेल का 84 दिनों का रिचार्ज प्लान – Airtel का 455 रुपये का प्लान
एयरटेल का 455 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 900 एसएमएस फ्री मिलेंगे। साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और STD कॉल के बेनेफिट भी मिलेंगे। एयरटेल के इस प्लान में 6 जीबी डेटा मिलेगा। एयरटेल का ये प्लान ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी का फायदा देता है।
वोडाफोन आइडिया का 84 दिनों का रिचार्ज प्लान – Vodafone Idea का 459 रुपये का प्लान
Vodafone Idea का 459 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 1000 एसएमएस फ्री मिलेंगे। साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और STD कॉल के बेनेफिट भी मिलेंगे। एयरटेल के इस प्लान में 6 जीबी डेटा मिलेगा। वोडाफोन आइडिया का ये प्लान ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी का फायदा देता है।