Jio Vs Airtel Vs Vi: कौन दे रहा है 666 रुपये के प्लान में ज्यादा फायदे, चेक करें डिटेल्स

रिलायंस जियो के 666 रुपये का प्रीपेड प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और 84 दिनों के लिए रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलता है। रोजाना मिलने वाला डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है

अपडेटेड Sep 28, 2023 पर 6:31 PM
रिलायंस जियो का 666 रुपये का प्रीपेड प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

Jio Vs Airtel Vs Vi Rupees 666 Plan: एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से डेटा प्लान लाते रहते हैं। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें कम डेटा और ज्यादा लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहिए होगा कुछ ऐसे होते हैं कि वैलिडिटी से ज्यादा डेटा चाहिए होता है। यहां आपको तीनों कंपनियों के 666 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं कि कहां ज्यादा फायदा मिल रहा है।

Jio का 666 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 666 Plan)

रिलायंस जियो के 666 रुपये का प्रीपेड प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और 84 दिनों के लिए रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलता है। रोजाना मिलने वाला डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में कुल 126GB डेटा मिलता है। अगर 5G नेटवर्क आपके एरिया में तो अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud जैसे जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।


Airtel का 666 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 666 Plan)

एयरटेल के 666 रुपये के प्लान में 77 दिन की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान 1.5GB डेली डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन के बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान में आपको प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video), शॉ अकादेमी के साथ फ्री कोर्स, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हैलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक मिलता है। अगर 5G नेटवर्क आपके एरिया में तो 5G डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।

वोडाफोन आइडिया का 666 रुपये का प्लान (Vi Rupees 666 Plan)

Vi के 666 रुपये वाले प्लान में भी 77 दिन की वैलिडिटी मिलती है और प्रतिदिन 1.5जीबी डेटा मिलता है।

तीनों कंपनियों के प्लान में अंतर

डेटा के लिहाज से तीनों कंपनियां 666 रुपये के प्लान में 1.5GB डेटा रोजाना दे रही है। प्लान में फर्क सिर्फ वैलिडिटी का है। 666 रुपये के प्लान में जियो 84 दिन की वैलिडिटी दे रहा है और बाकि दोनों कंपनियां 77 दिनों की वैलिडिटी दे रही हैं।

Market outlook : सेंसेक्स 600 से ज्यादा तो निफ्टी करीब 200 अंक टूटा, जानिए 29 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।