Karwa Chauth 2023 Gift Ideas: क्या आपने कभी सोचा है कि अपने करवा चौथ के गिफ्ट को कैसे स्पेशल और व्यावहारिक बनाया जा सकता है। ज्यादातर पत्नियां उम्मीद करती है कि उन्हें गिफ्ट के तौर पर गोल्ड या डायमंड ज्वैलरी या कोई गैजेट मिले, जो उनके काम आए। इस बार आप अपनी पत्नी को ऐसे गिफ्ट दीजिए जो उनके भविष्य को सुरक्षित बना सके। आइए जानते हैं आप अपनी पत्नी को ऐसे कौनसे फाइनेंशियल गिफ्ट दे सकते हैं, जो उनके लिए आगे पैसे बढ़ाने का भी काम करेंगे।
वाइफ के लिए लें सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan - SIP)
एसआईपी म्यूचुअल फंड में व्यवस्थित रूप से निवेश करने का एक तरीका देता है। SIP के जरिये अपने फाइनेंशियल टारगेट को पूरा कर सकते हैं। एसआईपी के जरिये अपनी पत्नी के भविष्य को और अधिक सुरक्षित कर सकते हैं। इससे उनके लिए एक बड़ा फंड आपको दोनों के भविष्य के लिए खड़ा किया जा सकता है।
स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी (Health insurance policy) या सेविंग अकाउंट
आप अपनी पत्नी और परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी भी ले सकते है। अगर आपकी पत्नी का सेविंग अकाउंट नहीं है तो आप पहले उनका बैंक अकाउंट खुलवाएं।
वाइफ के लिए गोल्ड के इन ऑप्शन में करें निवेश
अभी तक आपने पत्नी के लिए गोल्ड या डायमंड की ज्वैलरी में खरीदी होगी। इस बार फिजिकल गोल्ड देने की जगह डिजिटल सोना भी खरीद सकते हैं। आप पत्नी के लिए गोल्ड ईटीएफ या गोल्ड सेविंग अकाउंट के जरिये भी निवेश कर सकते हैं।
पत्नी के लिए कराएं FD या RD
आप अपनी पत्नी के लिए एफडी या आरडी में भी निवेश कर सकते हैं। जो उनके लिए पैसा बनाने और बढ़ाने का काम करेगी। ये पैसा आपके पूरे परिवार के काम आ सकता है।
खरीद सकते हैं स्टॉक या शेयर
स्टॉक उपहार में देना भी एक अच्छा विचार है। आप लंबे समय के निवेश के ऑप्शन को देखते हुए ब्लू चिप कंपनियों के स्टॉक गिफ्ट में दे सकते हैं। आप अपनी पत्नी को ऐसे उपहार दें जो उन्हें लंबे समय में फाइनेंशियली बेहतर बनाने में मदद करेंगे।