Credit Cards

Karwa Chauth 2023: करवाचौथ पर चांद निकलने का करना पड़ेगा लंबा इंतजार, पंजाब से दिल्ली तक जानिए Moonrise Time

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ को करक चतुर्थी या करवा चौथ के नाम से भी जाना जाता है। करवाचौथ का त्योहार हिंदू महीने के हिसाब से कार्तिक में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। करवा चौथ बुधवार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सुबह से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं

अपडेटेड Oct 31, 2023 पर 11:59 AM
Story continues below Advertisement
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ को करक चतुर्थी या करवा चौथ के नाम से भी जाना जाता है।

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ को करक चतुर्थी या करवा चौथ के नाम से भी जाना जाता है। करवाचौथ का त्योहार हिंदू महीने के हिसाब से कार्तिक में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है। करवा चौथ बुधवार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सुबह से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाएं पूरा दिन खाना नहीं खाती और पानी नहीं पीती। चंद्रमा की पूजा और अर्घ्य देने के बाद ही अपना व्रत तोड़ती हैं। व्रत तोड़ने के लिए उनके पति उन्हें भोजन का एक निवाला और एक घूंट पानी खिलाते हैं। इसलिए चंद्रमा को देखना करवा चौथ व्रत का एक महत्वपूर्ण भाग है। यही कारण है कि भारत के प्रमुख शहरों में पूजा शुभ मुहूर्त और चंद्र उदय का समय की जानकारी दे रहे हैं।

करवा चौथ 2023 शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार करवा चौथ 1 नवंबर को है और पूजा का मुहूर्त सुबह 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक है। करवा चौथ पर चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 9:30 बजे शुरू होगी और 1 नवंबर को रात 9:19 बजे खत्म होगी। व्रत का समय सुबह 6:33 बजे से रात 8:15 बजे तक है। इस दिन चंद्रोदय का समय रात 8:15 बजे है।


करवा चौथ 2023 को शहरों में चंद्रोदय यानी चंद्रमा उदय (Karwa Chauth Moonrise Time) का समय

नई दिल्ली - रात 8:15 बजे

लखनऊ 8:05 बजे

नोएडा- रात 8:14 बजे

गुरुग्राम- रात 8:16 बजे

मुंबई - रात 8:59 बजे

चेन्नई- रात 8:43 बजे

आगरा - रात 8:16 बजे

कोलकाता- शाम 7:46 बजे

भोपाल - रात 8:29 बजे

अलीगढ़ - रात 8:13 बजे

हिमाचल प्रदेश - रात 8:07 बजे

पणजी- रात 9:04 बजे

जयपुर 8:26 बजे

पटना- शाम 7:51 बजे

चंडीगढ़ - रात 8:10 बजे

पुणे- रात 8:56 बजे

हैदराबाद - रात 8:40 बजे

भुवनेश्वर - रात 8:02 बजे

कानपुर - रात्रि 8:08 बजे

करवा चौथ 2023 पूजा मुहूर्त:

नई दिल्ली- शाम 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक

पुणे- शाम 6:02 बजे से शाम 7:17 बजे तक

चेन्नई- शाम 5:42 बजे से शाम 6:56 बजे तक

कोलकाता- शाम 4:59 बजे से शाम 6:15 बजे तक

हैदराबाद- शाम 5:45 से 7:00 बजे तक

अहमदाबाद- शाम 6:02 बजे से शाम 7:18 बजे तक

नोएडा- शाम 5:36 बजे से शाम 6:53 बजे तक

जयपुर- शाम 5:44 से 7:02 बजे तक

मुंबई- शाम 6:05 से 7:21 बजे तक

गुरुग्राम - शाम 5:37 बजे से शाम 6:55 बजे तक

बेंगलुरु- शाम 5:53 बजे से शाम 7:07 बजे तक

चंडीगढ़- शाम 5:35 से 6:54 बजे तक

Gold Rate: खुशखबरी! करवाचौथ से एक दिन पहले सस्ता हुआ सोना, चेक करें कितने कम हुए दाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।